इंग्लैंड दौरे से पहले हार्दिक बाहर, कोहली-बुमराह पर बड़ा अपडेट

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान आज या कल किया जा सकता है। इस बीच खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें इस सीरीज में मौका मिलना मुश्किल माना जा रहा है।
फिलहाल शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेल रही है और 2-0 की बढ़त बना चुकी है। इस सीरीज में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या जैसे कई वरिष्ठ खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। हार्दिक सीरीज शुरू होने से पहले फिट बताए जा रहे थे, लेकिन नई चोट के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था। अब वही चोट उनके इंग्लैंड दौरे पर भी असर डालती नजर आ रही है। दूसरी ओर, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में होने वाले वनडे मुकाबलों के लिए फिट बताए गए हैं। बीसीसीआई की सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) समिति की रिपोर्ट चयन समिति को भेज दी गई है।
विराट कोहली की फिटनेस को लेकर भी अहम अपडेट सामने आया है। COE ने लंदन में विराट से संपर्क किया और उन्हें पुनर्वास कार्यक्रम दिया गया। कोहली हैमस्ट्रिंग चोट से तेजी से उबर रहे हैं। 22 जून को वह दूसरी फिटनेस टेस्ट के लिए COE में लौटेंगे। इसके बाद उनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। अब सभी की नजर भारतीय टीम की आधिकारिक घोषणा पर टिकी है, जिसमें हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी और विराट कोहली की फिटनेस सबसे बड़ा चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Posts

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, लाखों की दवाएं सीज

मुंबई: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में राज्यभर में अवैध दवा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में मुंबई…

NEET Re-Exam 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र, परीक्षा से पहले बढ़ी परेशानी

नागपुर : NEET पुनर्परीक्षा से पहले एक बार फिर परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बार मामला नागपुर के एक छात्र से जुड़ा है, जिसे परीक्षा केंद्र…