MPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत! पदों की संख्या 87 से बढ़कर 265

मुंबई : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की तैयारी कर रहे हजारों-लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबर सामने आई है। लंबे समय से कम पदों को लेकर चिंता में रहे अभ्यर्थियों को आखिरकार राहत मिली है। आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा के लिए घोषित पदों की संख्या में बड़ा इजाफा करते हुए इसे 87 से बढ़ाकर सीधे 265 कर दिया है।
पहले जारी विज्ञापन में केवल 87 पदों की घोषणा की गई थी, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों में निराशा का माहौल था। कई अभ्यर्थियों का मानना था कि इतनी कम सीटों के कारण प्रतिस्पर्धा और कठिन हो जाएगी। लेकिन अब आयोग के नए निर्णय ने उम्मीदवारों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। संशोधित पदसंख्या में प्रशासनिक सेवा के कई महत्वपूर्ण पदों को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि पुलिस उपाधीक्षक (DySP) और गट विकास अधिकारी (BDO) जैसे प्रतिष्ठित पदों का भी समावेश किया गया है। इसके अलावा वर्ग-1 और वर्ग-2 श्रेणी के कई पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
हालांकि, इस बढ़ोतरी के बावजूद उपजिल्हाधिकारी (Deputy Collector) पद का समावेश नहीं किया गया है। यह बात कुछ अभ्यर्थियों के लिए निराशाजनक हो सकती है, लेकिन कुल पदसंख्या में हुई बड़ी वृद्धि को देखते हुए अधिकांश विद्यार्थियों ने इस फैसले का स्वागत किया है। पिछले कई महीनों से दिन-रात मेहनत कर रहे प्रतियोगी परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए यह फैसला नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आया है। बढ़ी हुई पदसंख्या से अब अधिक उम्मीदवारों को सरकारी सेवा में अवसर मिलने की उम्मीद जगी है। एमपीएससी ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी जारी करते हुए अभ्यर्थियों को विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने की सलाह दी है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

डॉ. गिरीश चरडे की नेशनल इंडियन अकादमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चयन

नागपुर : नेशनल इंडियन अकादमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) का वार्षिक चुनाव 18 से 25 अक्टूबर के बीच देशभर में संपन्न हुआ। इस चुनाव में देश के लगभग 44 हजार बाल…

वेकोलि में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ

नागपूर,प्रणय डाबरे (प्रतिनिधि) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ.…