सोने की बढ़ती कीमतों के बीच खरीदारी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। सराफा बाजार में पिछले दो दिनों से सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। आज भी सोने के भाव में कमी आई है। ऐसे में आने वाले नवरात्रि, दशहरा और दिवाली के लिए सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों की नजर अब बाजार के अगले रुख पर है।
आज 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम भाव में 1,370 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,800 रुपये हो गया है। वहीं, 100 ग्राम यानी 10 तोला 24 कैरेट सोने की कीमत 14,88,000 रुपये पर पहुंच गई है।
24 कैरेट सोने का आज का भाव
– 1 ग्राम – 14,880 रुपये
– 8 ग्राम – 1,19,040 रुपये
– 10 ग्राम – 1,48,800 रुपये
– 100 ग्राम – 14,88,000 रुपये
22 कैरेट सोने का आज का भाव
– 1 ग्राम – 13,640 रुपये
– 8 ग्राम – 1,09,120 रुपये
– 10 ग्राम – 1,36,400 रुपये
– 100 ग्राम – 13,64,000 रुपये
18 कैरेट सोने का आज का भाव
– 1 ग्राम – 11,160 रुपये
– 8 ग्राम – 89,280 रुपये
– 10 ग्राम – 1,11,600 रुपये
– 100 ग्राम – 11,16,000 रुपये
पितृपक्ष के बाद बढ़ सकती है खरीदारी
पितृपक्ष के दौरान कई लोग सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं की खरीदारी टालते हैं। ऐसे में बाजार की नजर अब नवरात्रि, दशहरा और दिवाली की खरीदारी पर है। त्योहारी सीजन में सोने की मांग बढ़ने की उम्मीद के बीच मौजूदा गिरावट ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, सोने के दाम में यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी या फिर कीमतों में दोबारा तेजी आएगी, यह आने वाले दिनों में ही स्पष्ट होगा। फिलहाल कम हुए भाव ने सोना खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को बाजार पर नजर रखने का एक और कारण जरूर दे दिया है।


