अगर आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपनी जेब का हिसाब जरूर कर लें। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और बढ़ती मांग के चलते 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम फिर बढ़ गए हैं। इससे ग्राहकों को पहले के मुकाबले अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी।
सोमवार से शुरू हुई तेजी बुधवार को भी जारी रही। 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम ₹1,46,510 तक पहुंच गया है। वहीं 22 और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
24 कैरेट सोने का आज का भाव
आज 24 कैरेट सोना प्रति ग्राम ₹229 महंगा होकर ₹14,651 पर पहुंच गया है। इसके साथ ही प्रति 10 ग्राम (एक तोला) कीमत ₹2,290 बढ़कर ₹1,46,510 हो गई है। वहीं 100 ग्राम सोने का भाव ₹22,900 की बढ़ोतरी के साथ ₹14,65,100 पर पहुंच गया है।
22 और 18 कैरेट सोने के दाम भी बढ़े
गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत में भी उछाल आया है। इसका भाव प्रति 10 ग्राम ₹2,100 बढ़कर ₹1,34,300 हो गया है। वहीं 18 कैरेट सोना ₹1,720 महंगा होकर ₹1,09,880 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 100 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत अब ₹10,98,800 हो गई है।
प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
मुंबई
24 कैरेट – ₹1,46,510
22 कैरेट – ₹1,34,300
18 कैरेट – ₹1,09,880
पुणे
24 कैरेट – ₹1,46,510
22 कैरेट – ₹1,34,300
18 कैरेट – ₹1,09,880
दिल्ली
24 कैरेट – ₹1,46,560
22 कैरेट – ₹1,34,450
18 कैरेट – ₹1,10,030
अहमदाबाद
24 कैरेट – ₹1,46,560
22 कैरेट – ₹1,34,350
18 कैरेट – ₹1,09,930
चेन्नई
24 कैरेट – ₹1,46,510
22 कैरेट – ₹1,34,300
18 कैरेट – ₹1,12,450
कोलकाता / हैदराबाद
24 कैरेट – ₹1,46,510
22 कैरेट – ₹1,34,300
18 कैरेट – ₹1,09,880
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मजबूत चाल और घरेलू मांग बढ़ने के कारण फिलहाल कीमतों में तेजी बनी रह सकती है। ऐसे में खरीदारी करने से पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जांच लें।


