वियतनाम में बड़ा हादसा: 32 भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही स्पीडबोट समुद्र में पलटी

वियतनाम : वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ है। भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट अचानक समुद्र में पलट गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, स्पीडबोट में 32 भारतीय पर्यटक और 4 क्रू सदस्य सवार थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, स्पीडबोट समुद्र में आगे बढ़ रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। कई यात्री पानी में गिर गए और मदद के लिए आवाज लगाने लगे। स्थानीय बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास भी सक्रिय हो गया है। दूतावास ने बताया कि वह स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में विशेष कंट्रोल रूम तथा हेल्पलाइन शुरू की गई हैं।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, बचाव अभियान अभी भी जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। कई मीडिया रिपोर्टों में कुछ भारतीय पर्यटकों के हताहत होने की आशंका जताई गई है, हालांकि अंतिम आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

मिरज में रंगा देवाभाऊ चषक दहीहंडी 2026 का भव्य आयोजन

मिरज. जनसुराज्य शक्ति पक्ष की ओर से आयोजित देवाभाऊ चषक दहीहंडी 2026 का आयोजन बड़े उत्साह और जल्लोष के साथ संपन्न हुआ। प्रदेशाध्यक्ष समित कदम द्वारा आयोजित इस दहीहंडी समारोह…

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…