फुटाला तालाब पर युवक की हत्या

Nagpur Crime News: नागपुर के फुटाला तालाब परिसर में सोमवार शाम चाकूबाजी की घटना में असद उर्फ अमन खान की मौत हो गई, जबकि मयूर जाधव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम असद उर्फ अमन खान, मयूर जाधव और उनके कुछ साथी फुटाला तालाब परिसर में भुट्टा खा रहे थे। इसी दौरान मयूर जाधव और लाला पांडे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद लाला पांडे ने अपने साथियों को मौके पर बुलाया और मयूर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
मयूर को बचाने के लिए असद उर्फ अमन बीच में आया तो उस पर भी चाकू से हमला किया गया। इस हमले में असद उर्फ अमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मयूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी लाला पांडे और भूर्या मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…