मुंबई-हैदराबाद वंदे भारत स्लीपर की मांग, अशोकराव चव्हाण ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

नांदेड़: राज्यसभा सांसद और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोकराव चव्हाण ने मुंबई से हैदराबाद के बीच मनमाड, छत्रपति संभाजीनगर और नांदेड़ मार्ग से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर जल्द निर्णय लेने का अनुरोध किया है।
अपने पत्र में अशोकराव चव्हाण ने कहा है कि भारतीय रेलवे जल्द ही देश के प्रमुख शहरों को वंदे भारत स्लीपर सेवा से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुंबई-हैदराबाद वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मनमाड, छत्रपति संभाजीनगर और नांदेड़ मार्ग से संचालित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस रेल सेवा के शुरू होने से यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही महाराष्ट्र के बड़े हिस्से को इस प्रीमियम रेल सेवा का सीधा लाभ मिलेगा।अशोकराव चव्हाण ने रेल मंत्री से इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार कर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…