नागपुर शिक्षा विभाग में समायोजन घोटाले के आरोप, आरटीआई से खुली अनियमितताओं की परतें

नागपुर: नागपुर माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के समायोजन और जन्मतिथि में कथित हेरफेर को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता हेमंत गांजरे ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार परिषद में दावा किया कि विभाग में नियमों को दरकिनार कर समायोजन किए गए, जिससे शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हेमंत गांजरे ने आरोप लगाया कि राजेंद्र हाईस्कूल, महाल में वर्ष 2025 तक कार्यरत शिक्षिका अनुजा अनिल गोतमारे को अतिरिक्त शिक्षक नहीं होने के बावजूद नियमों के विरुद्ध अतिरिक्त घोषित कर उनका समायोजन साईबाबा विद्यालय, फ्रेंड्स कॉलोनी में किया गया। उनका दावा है कि यह कार्रवाई तत्कालीन माध्यमिक शिक्षा अधिकारी रोहिणी कुंभार की मिलीभगत से हुई। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित स्कूल में वर्ष 2022 से 2027 तक दो से तीन पद रिक्त थे और आज भी रिक्त हैं, इसके बावजूद समायोजन किया गया।
गांजरे के अनुसार, वर्ष 2027 में समायोजन प्रक्रिया पर न्यायालय की रोक होने के बावजूद संबंधित शिक्षिका का विशेष समायोजन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अन्य नामी स्कूलों के शिक्षकों का भी नियमों के विपरीत समायोजन किया गया। उन्होंने दावा किया कि स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका को कार्यमुक्त करने से इनकार किया था, क्योंकि वह अतिरिक्त शिक्षक नहीं थीं। इसके बावजूद 28 फरवरी 2027 को समायोजन का आदेश जारी किया गया और बाद में विभाग के निर्देश पर 8 जुलाई 2027 को स्कूल को उन्हें कार्यमुक्त करना पड़ा।
आरटीआई कार्यकर्ता ने बताया कि इस मामले की शिकायत 17 जून 2026 को माध्यमिक शिक्षा अधिकारी अनिल दहीफळे को दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले को दबाने के लिए उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। पत्रकार परिषद में गांजरे ने यह भी आरोप लगाया कि विनायकराव देशमुख विद्यालय, शांतिनगर के दो शिक्षकों ने कथित रूप से जन्मतिथि में अवैध बदलाव कर अतिरिक्त वेतन प्राप्त किया। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 11 जून 2026 को जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने संबंधित शिक्षकों और स्कूल के मुख्याध्यापक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हेमंत गांजरे ने अनुजा अनिल गोतमारे के सभी समायोजन आदेश तत्काल रद्द करने, तत्कालीन माध्यमिक शिक्षा अधिकारी रोहिणी कुंभार सहित संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…