नागपुर में MD ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, कुख्यात अपराधियों समेत 3 गिरफ्तार

नागपुर: नागपुर पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने गिट्टीखदान क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस को गश्त के दौरान विश्वास नगर इलाके में कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 16 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने आरोपियों के घरों की भी तलाशी ली। इस दौरान एक तलवार, सत्तूर समेत बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के संदिग्ध आभूषण बरामद किए गए। जब्त किए गए आभूषणों का कुल मूल्य करीब 16.13 लाख रुपये बताया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों में आकाश हतागडे, योगेश सीरिया और आकाश टाले शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से कुछ आरोपियों पर पहले से हत्या, बलात्कार, पॉक्सो, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी ने एमडी ड्रग्स दूसरे आरोपी से खरीदी थी और उसे तीसरे आरोपी को देने की तैयारी थी। वहीं, पूछताछ में यह भी पता चला है कि फरार आरोपी से ड्रग्स की सप्लाई की जाती थी। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…