NEET-UG परीक्षा से पहले सरकार का बड़ा कदम! पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम पर सख्ती

नई दिल्ली : NEET-UG 2026 परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। पिछले महीने सामने आए पेपर लीक मामले के बाद इस बार परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में टेलीग्राम ऐप की कुछ सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए जाने की चर्चा तेज हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, 21 जून को होने वाली NEET-UG परीक्षा के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। बताया जा रहा है कि टेलीग्राम की सेवाएं 22 जून तक प्रभावित रह सकती हैं, जबकि ‘मैसेज एडिट’ फीचर 30 जून तक बंद रखा जा सकता है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक स्तर पर जारी होने वाले निर्देशों पर सभी की नजर बनी हुई है। गौरतलब है कि हाल ही में नीट पेपर लीक मामले ने देशभर में हलचल मचा दी थी। जांच के दौरान कुछ अधिकारियों और शिक्षकों के नाम भी सामने आए थे। इसके बाद परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
सरकार और संबंधित एजेंसियां प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अफवाह या भ्रामक जानकारी को रोकने के लिए लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। ऐसे में टेलीग्राम को लेकर सामने आ रही खबरों ने छात्रों और अभिभावकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
शिक्षा विशेषज्ञों ने भी विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली किसी भी जानकारी पर तुरंत भरोसा न करें। परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित परीक्षा प्राधिकरण की ओर से जारी सूचना को ही सही मानें।

Related Posts

अब बिना आपकी मंजूरी बैंक नहीं बेच सकेंगे कोई योजना, RBI ने बदले नियम

बैंक में लोन लेने गए और साथ में बीमा खरीदने का दबाव भी झेलना पड़ा? या फिर किसी ऑनलाइन फॉर्म को भरते समय आपकी जानकारी के बिना कोई अतिरिक्त सेवा…

सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर मनपा की बड़ी कार्रवाई

नागपुर : नागपुर महानगरपालिका के उपद्रव खोज पथक ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 7 जून से 13 जून के दौरान 332 मामलों…