उत्तर भारत में आसमान से बरस रही आग! बांदा में 47.4 डिग्री तापमान

उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है. मंगलवार को उत्तर प्रदेश का बांदा जिला एक बार फिर देश का सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया, जहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग ने बांदा सहित कई शहरों में ‘गंभीर लू’ की स्थिति घोषित की है.
मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है, तो उसे हीटवेव घोषित किया जाता है. ऐसे में यूपी समेत कई राज्यों के शहरों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है.
उत्तर प्रदेश में बांदा के अलावा पांच अन्य जिलों में भी तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. उरई में 45.8 डिग्री, झांसी में 45.5 डिग्री, प्रयागराज में 45.4 डिग्री, आगरा में 45.3 डिग्री और हमीरपुर में 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. राज्य के कई हिस्सों में गर्म रातें भी दर्ज की गईं, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल सकी.
राजस्थान में श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. बीकानेर और फलोदी में 46-46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि जैसलमेर में 45.6 डिग्री और कोटा में 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी जयपुर में भी भीषण गर्मी रही और अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया. ब्रह्मपुरी में तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक था. चंद्रपुर में 46.4 डिग्री, वर्धा में 46 डिग्री, नागपुर के सोनेगांव क्षेत्र में 45.5 डिग्री और गोंदिया में 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
हरियाणा में सिरसा सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं रोहतक में पारा 45.6 डिग्री तक पहुंच गया. पंजाब में बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.
वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया. सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक था. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के आयानगर, रिज और लोधी रोड स्थित मौसम केंद्रों में तापमान आधिकारिक हीटवेव के पैमाने से क्रमशः 0.2 डिग्री, 0.4 डिग्री और 0.7 डिग्री सेल्सियस ही कम रहा, वरना पूरी दिल्ली गंभीर लू की चपेट में आ जाती.
हालांकि मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों को राहत की उम्मीद दी है. IMD के अनुसार 29 मई से राजधानी में आंधी और बारिश की संभावना हबै, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…