देशभर में शुरू हुई स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट प्रणाली की टेस्टिंग, मोबाइल पर आएंगे आपदा अलर्ट संदेश

देश में आपदा से जुड़ी चेतावनियां तेजी से लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार ने स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट प्रणाली की देशव्यापी टेस्टिंग शुरू कर दी है। दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सहयोग से यह नई मोबाइल आधारित आपदा संचार प्रणाली विकसित की गई है।
सी-डॉट द्वारा विकसित “सचेत” इंटीग्रेटेड अलर्ट सिस्टम पहले से ही देश के सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सक्रिय है। इसके जरिए अब तक प्राकृतिक आपदाओं, मौसम अलर्ट और चक्रवात जैसी स्थितियों में 19 से अधिक भारतीय भाषाओं में 134 अरब से ज्यादा SMS अलर्ट भेजे जा चुके हैं।
अब इस प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए SMS के साथ Cell Broadcast तकनीक को भी जोड़ा गया है। इस तकनीक के जरिए किसी विशेष क्षेत्र में मौजूद सभी मोबाइल फोन पर एक साथ चेतावनी संदेश भेजे जा सकेंगे, जिससे आपात स्थिति में तुरंत सूचना पहुंचाना संभव होगा।
सरकार फिलहाल इस प्रणाली की कार्यक्षमता और विश्वसनीयता जांचने के लिए देशभर में परीक्षण कर रही है। Testिंग के दौरान लोगों के मोबाइल पर हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में “टेस्ट मैसेज” आ सकते हैं। सरकार ने साफ किया है कि ये संदेश केवल सिस्टम जांच के लिए हैं और नागरिकों को किसी भी तरह की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है।

Related Posts

ST कर्मचारियों का एल्गार, 29 जून से अनिश्चितकालीन धरना

नागपुर : महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर फिर से आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों की संयुक्त कार्रवाई…

हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो में देरी! अधूरे स्टेशनों पर भड़के पुणेकर, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

पुणे: हिंजवड़ी से शिवाजीनगर तक प्रस्तावित मेट्रो सेवा की शुरुआत को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। मेट्रो के कई स्टेशन अभी भी अधूरे हैं, लेकिन प्रशासन की…