हडपसर बम मामले में ATS ने आरोपी को नागपुर रेलवे स्टेशन से अरेस्ट किया

मुंबई. पुणे के एक अस्पताल को बम से उड़ाने की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी को ATS ने नागपुर रेलवे जंक्शन से धर दबोचा है.
आरोपी का नाम शिवाजी राठौड़ है. वह मूल रूप से सोलापुर का रहने वाला है. दो दिन पहले पुणे के हडपसर इलाके के ‘कामधेनु एस्टेट’ के एक फेमस अस्पताल में बम रखने की जानकारी मिली थी. इस घटना के बाद से ही पुणे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर थीं और आरोपी की तेजी से तलाश कर रही थीं.
अस्पताल में बम रखने के बाद सोलापुर का रहने वाला आरोपी शिवाजी राठौड़ पुणे से फरार हो गया था. तकनीकी विश्लेषण और खुफिया इनपुट की मदद से एटीएस की टीम ने उसकी लोकेशन को ट्रैक किया. वह नागपुर रेलवे जंक्शन से कहीं और भागने की फिराक में था, तभी एटीएस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया. आरोपी ट्रेन पकड़कर भागने भी वाला था कि वह एटीएस के हत्थे चढ़ गया.
अस्पताल में बम रखने के पीछे आरोपी का मकसद क्या था और क्या इस बड़ी साजिश में उसके साथ कोई और भी शामिल है, एटीएस और पुणे पुलिस अब इस दिशा में आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है. बता दें कि पुणे के हडपसर इलाके में एक प्राइवेट अस्पताल में बुधवार को एक विस्फोटक उपकरण बरामद हुआ था. इसकी जानकारी मिलते ही बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर भेजकर उसे पास के मैदान में ले जाकर निष्क्रिय किया गया.
पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने रात में अस्पताल के बाहर पत्रकारों को विस्फोटक के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि उसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया. वहीं एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के एक डॉक्टर ने एक संदिग्ध वस्तु देखी, जिसमें डिजिटल घड़ी जैसा उपकरण लगा हुआ था और फिर उसने इसकी सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी. यह विस्फोटक उपकरण अस्पताल परिसर के अंदर एक शौचालय के पास मिला था.एटीएस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर भाग रहे आरोपी को रेलवे स्टेशन पर ही दबोच लिया.

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…