CM शुभेंदु ने संभाली बंगाल की कमान, सरकार में ‘ग्राउंड जीरो’ के योद्धाओं को जगह, PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (9 मई, 2026) को पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी है. शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ पीएम मोदी ने बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले भाजपा नेता दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशित प्रणामिक को भी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने पर मैं शुभेंदु अधिकारी जी को बधाई देता हूं. शुभेंदु अधिकारी ने एक ऐसे नेता के रूप में अपनी छवि और पहचान बनाई है, जो बंगाल की जनता से गहराई से जुड़े रहे हैं और उनकी आकांक्षाओं को करीब से समझते भी हैं. मैं उन्हें पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में आगामी कार्यकाल की सफलता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं.’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अन्य X पोस्ट में पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने भाजपा नेताओं को भी बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘मैं दिलीप घोष जी, अग्निमित्रा पॉल जी, अशोक कीर्तनिया जी, खुदीराम टुडु जी और निशिथ प्रमाणिक जी को पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं. इन नेताओं ने पश्चिम बंगाल में जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम किया है और जनता की सेवा की है. मुझे विश्वास है कि मंत्री के रूप में वे पश्चिम बंगाल की विकास यात्रा को और भी ज्यादा मजबूत बनाएंगे. मैं उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं.’ पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद भाजपा कार्यकर्ताओं देबासिश मंडल, सौमित्र घोषाल और आनंद पॉल के परिजनों से भी मुलाकात की.

Related Posts

पेट्रोल-डीजल खरीद पर नई सीमा, कैन और बैरल में ईंधन पर सख्ती

मूंबई : बढ़ती मांग और ईंधन की जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री को लेकर नए नियम लागू किए हैं। अब पेट्रोल…

ST कर्मचारियों का एल्गार, 29 जून से अनिश्चितकालीन धरना

नागपुर : महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर फिर से आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों की संयुक्त कार्रवाई…