तमिलनाडु में नई सरकार पर सस्पेंस बरकार! VCK ने TVK के समर्थन के लिए विजय के सामने रखी ये शर्त

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है. अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम को समर्थन देने से पहले थोल थिरुमावलवन की पार्टी विदुथलाई चिरुथाइगल काची ने कई बड़ी शर्तें सामने रख दी हैं. सूत्रों के मुताबिक, वीसीके ने सरकार में हिस्सेदारी के तहत उपमुख्यमंत्री पद और अहम मंत्रालयों की मांग की है.
सूत्रों के अनुसार, वीसीके चाहती है कि पार्टी प्रमुख थोल थिरुमावलवन को उपमुख्यमंत्री बनाया जाए. इसके अलावा पार्टी अपने नवनिर्वाचित विधायकों के लिए कैबिनेट मंत्री पद भी मांग रही है. इस मुद्दे पर शुक्रवार शाम डिजिटल माध्यम से हुई पार्टी की बैठक में चर्चा हुई. अगर विजय तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा सीट छोड़ते हैं, तो वीसीके चाहती है कि वहां से थोल थिरुमावलवन चुनाव लड़ें. माना जा रहा है कि विजय चेन्नई की पेरम्बूर सीट अपने पास रख सकते हैं. वीसीके प्रवक्ता के.के. पावलन ने कहा कि पार्टी प्रमुख थिरुमावलवन आज शाम 4 बजे टीवीके को समर्थन देने या न देने पर अंतिम फैसला घोषित करेंगे. शुक्रवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में उन्हें इस संबंध में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार दिया गया था.
बैठक में पिछली सरकार द्वारा गठित जातीय हत्याओं की जांच आयोगों को जारी रखने और सरकारी नौकरियों में दलितों के लिए पदोन्नति में आरक्षण सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई.
सरकार गठन को लेकर जारी राजनीतिक अनिश्चितता के बीच कांग्रेस ने अपने पांच विधायकों को हैदराबाद भेज दिया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह कदम विधायकों की संभावित ‘जोड़-तोड़’ से बचाने के लिए उठाया गया है.
23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की टीवीके ने 108 सीटें जीती थीं और वह बहुमत के आंकड़े से सिर्फ 10 सीट पीछे रह गई. इसके बाद टीवीके ने कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम और वीसीके जैसी पार्टियों से समर्थन मांगा है.

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…