Gold Rate Today: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले जानें 18K, 22K और 24K के नए रेट

सोने के दाम में 2,510 रुपये प्रति तोला तक की गिरावट, चांदी भी 5,000 रुपये सस्ती

सोना-चांदी खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आज बाजार से राहत की खबर है। सप्ताह के पहले दिन सराफा बाजार खुलते ही सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट के साथ 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव भी नीचे आए हैं। वहीं, चांदी के दाम में भी कमी हुई है। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले आज के नए भाव जान लेना जरूरी है।

24 कैरेट सोना हुआ 2,510 रुपये सस्ता

Goodreturns के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 1 तोला 24 कैरेट सोना 2,510 रुपये सस्ता होकर 1,50,170 रुपये पर आ गया है। वहीं, 10 तोला सोने की कीमत में 15,100 रुपये की कमी हुई है और अब इसके लिए 15,01,700 रुपये खर्च करने होंगे।

22 कैरेट सोने के भाव में भी गिरावट

आमतौर पर आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आज इसके दाम में भी कमी आई है। 22 कैरेट सोना 2,300 रुपये प्रति तोला सस्ता होकर 1,37,650 रुपये पर पहुंच गया है। 10 तोला 22 कैरेट सोने की कीमत 13,76,500 रुपये है।

18 कैरेट सोना भी हुआ सस्ता

24 और 22 कैरेट के बाद 18 कैरेट सोने के दाम में भी गिरावट देखने को मिली है। 18 कैरेट सोना 1,880 रुपये प्रति तोला सस्ता होकर 1,12,630 रुपये पर आ गया है। वहीं, 10 तोला 18 कैरेट सोने की कीमत अब 11,26,300 रुपये है।

चांदी के भाव में भी कमी

सोने के साथ चांदी खरीदने वालों के लिए भी आज राहत है। 1 ग्राम चांदी के दाम में 5 रुपये की गिरावट हुई है। आज 1 ग्राम चांदी की कीमत 240 रुपये है। वहीं, 1 किलो चांदी 5,000 रुपये सस्ती होकर 2,40,000 रुपये पर आ गई है। सोने और चांदी के दाम में आई इस गिरावट के बाद खरीदारी करने वालों की नजर आज के बाजार भाव पर है। हालांकि, आभूषण खरीदते समय सोने के भाव के साथ मेकिंग चार्ज, GST और अन्य शुल्क भी जुड़ते हैं, इसलिए अंतिम कीमत अलग हो सकती है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

Gold Price Today: दिवाली से पहले सोने के भाव में उछाल, जानें 24, 22 और 18 कैरेट के नए रेट

दिवाली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में कई परिवार सोने के गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। कोई अपने लिए छोटा-सा आभूषण खरीदना चाहता है, तो कोई त्योहार…

दिवाली से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, खरीदारों को राहत!

Gold Rate Today : दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ने लगी है। ऐसे में अगर आप भी इस बार अपने घर के लिए सोने…