सचिन तेंदुलकर ने खरीदी ₹70 करोड़ की जमीन, लोणावला में बनेगा शानदार सेकंड होम!

मुंबई-पुणे के बीच पसंद आया लोणावला, 3.86 एकड़ जमीन की डील

मुंबई/पुणे : क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सचिन तेंदुलकर अब अपनी एक बड़ी प्रॉपर्टी डील को लेकर चर्चा में हैं। सचिन ने मुंबई और पुणे के बीच स्थित मशहूर हिल स्टेशन लोणावला में करीब 70 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस जमीन पर वह अपना सेकंड होम बना सकते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, सचिन ने लोणावला में कुल 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। यह सौदा 4 सितंबर को रजिस्टर्ड हुए तीन अलग-अलग ट्रांसफर एग्रीमेंट के जरिए पूरा हुआ। इस डील में जमीन के तीन हिस्सों के साथ करीब 2,100 वर्ग फुट का मौजूदा निर्माण भी शामिल है।

सबसे बड़ी डील 63.69 करोड़ की

दस्तावेजों के अनुसार, करीब 70 करोड़ रुपये के इस पूरे सौदे में सबसे बड़ा हिस्सा 3.09 एकड़ जमीन का है, जिसकी कीमत 63.69 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं, बाकी दो हिस्सों की कीमत क्रमशः 4.56 करोड़ और 1.75 करोड़ रुपये है। यह तीनों संपत्तियां नंदन धनंजय मेहता और विवस्वत धनंजय मेहता से खरीदी गई हैं। इस पूरी डील के लिए करीब 4.20 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और लगभग 90 हजार रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस भी चुकाई गई है।

मुंबई से 100 और पुणे से 60 किमी दूर

लोणावला अपनी हरियाली, पहाड़ों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यह जगह मुंबई से करीब 100 किलोमीटर और पुणे से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। यही वजह है कि शहर की भागदौड़ से दूर सुकून भरी जिंदगी के लिए कई बड़े नाम यहां प्रॉपर्टी में निवेश कर चुके हैं। सचिन के लिए भी यह जगह एक निजी और शांत ठिकाने के तौर पर खास हो सकती है। क्रिकेट से संन्यास के बाद परिवार के साथ समय बिताने के लिए ऐसा सेकंड होम उनके लिए एक खूबसूरत विकल्प बन सकता है।

मुंबई में भी है आलीशान घर

सचिन तेंदुलकर का मुंबई के बांद्रा इलाके में भी एक आलीशान बंगला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने यह प्रॉपर्टी साल 2007 में करीब 39 करोड़ रुपये में खरीदी थी। इसके अलावा, सचिन की पत्नी अंजलि तेंदुलकर ने मई 2025 में विरार में करीब 32 लाख रुपये का एक अपार्टमेंट खरीदा था। बताया गया था कि यह संपत्ति एक कर्मचारी के लिए खरीदी गई थी।

क्रिकेट के मैदान पर भी बनाए कई रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर की पहचान सिर्फ एक बड़े खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में होती है। उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन, 51 शतक और 68 अर्धशतक बनाए। वहीं, 463 वनडे मैचों में 18,426 रन, 49 शतक और 96 अर्धशतक उनके नाम हैं। गेंदबाजी में भी सचिन ने 200 विकेट हासिल किए हैं। क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड बनाने वाले सचिन अब रियल एस्टेट में भी बड़ा निवेश करते नजर आ रहे हैं। लोणावला की यह 70 करोड़ रुपये की जमीन आने वाले समय में उनके नए सेकंड होम के रूप में नजर आएगी या नहीं, इस पर सबकी नजर रहेगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

Joe Root का वर्ल्ड रिकॉर्ड! बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग में भी बने नंबर-1

बर्मिंघम : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में इंग्लैंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इसी बीच इंग्लैंड…

हर्षित राणा को लगी नई चोट, अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स से हुए बाहर

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा नई चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ होने…