Gold Rate Today: सोने के भाव में फिर बड़ी तेजी, 10 ग्राम पर ₹1,200 तक बढ़े दाम; जानें ताजा रेट

सोना खरीदने वालों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 24 कैरेट का भाव ₹1.55 लाख के पार

Gold Price Today : पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में जारी गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है। सर्राफा बाजार खुलते ही सोने के दाम में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम भाव में ₹1,200, जबकि 22 कैरेट सोने में ₹1,100 की बढ़ोतरी हुई है। अचानक बढ़े इन दामों से सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों का बजट थोड़ा बिगड़ सकता है।

24 कैरेट सोने का नया भाव

आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,535 प्रति ग्राम हो गई है। 8 ग्राम सोने के लिए ₹1,24,280 और 10 ग्राम यानी एक तोला सोने का भाव ₹1,55,350 पहुंच गया है। वहीं, 100 ग्राम सोने की कीमत ₹15,53,500 है।

22 कैरेट सोने के दाम भी बढ़े

22 कैरेट सोने की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। आज 22 कैरेट सोना ₹14,240 प्रति ग्राम है। 8 ग्राम का भाव ₹1,13,920 और 10 ग्राम का भाव ₹1,42,400 हो गया है। 100 ग्राम सोने के लिए अब ₹14,24,000 चुकाने होंगे।

18 कैरेट सोने की कीमत

18 कैरेट सोने के भाव में भी बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत आज ₹11,651 प्रति ग्राम है। 8 ग्राम सोने का भाव ₹93,208 और 10 ग्राम का भाव ₹1,16,510 पहुंच गया है।

मुंबई, पुणे, दिल्ली और चेन्नई में क्या है रेट?

महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,535 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,240 और 18 कैरेट ₹11,651 है।  वहीं दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹15,550 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,255 और 18 कैरेट ₹11,666 पर पहुंच गया है। दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में सोने के दाम सबसे ज्यादा बताए जा रहे हैं। यहां 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,567 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,270 और 18 कैरेट सोना ₹12,040 प्रति ग्राम है।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?

जानकारी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही हलचल और सोने की मांग में सुधार का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। खासकर शादी और त्योहारों के मौसम में सोना खरीदने वालों के लिए यह बढ़ोतरी अहम मानी जा रही है। सोने की कीमतों में रोजाना बदलाव होता रहता है। इसलिए खरीदारी करने से पहले अपने शहर के स्थानीय सर्राफा बाजार में ताजा कीमत और मेकिंग चार्ज जरूर जांच लें।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

8th Pay Commission : पुराने पेंशनर्स के लिए बड़ा सवाल, PM मोदी से सीधे हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली : आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारी ही नहीं, बल्कि रिटायर हो चुके कर्मचारी और पेंशनर्स भी अपनी मांगों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। आयोग की…

ऐन गणेशोत्सव में सोना हुआ सस्ता, कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें 18K, 22K और 24K के आज के भाव

Gold Price Today : गणेशोत्सव के बीच सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 11 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज…