जन्माष्टमी पर शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला; निफ्टी भी हरे निशान में

चार दिन की गिरावट के बाद बाजार में जबरदस्त रिकवरी, रिलायंस और ट्रेंट में तेजी

मुंबई : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार, 4 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में रौनक देखने को मिली। लगातार चार कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही निवेशकों के चेहरे पर राहत नजर आई और खरीदारी का माहौल बना।

सुबह करीब 9:15 बजे सेंसेक्स 504 अंक चढ़कर 76,657 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 50 ने 37 अंकों की बढ़त के साथ 23,910 के स्तर से कारोबार शुरू किया।

सेंसेक्स में 513 अंकों की तेजी

सुबह करीब 10:15 बजे तक बाजार की तेजी और मजबूत हुई। सेंसेक्स 513 अंकों की बढ़त के साथ 76,666 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल ट्रेंट के शेयर में करीब 2.45 फीसदी की तेजी देखने को मिली और यह 2,876 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में भी करीब 2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

चार दिन की गिरावट के बाद मिली राहत

इससे पहले गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था। गुरुवार को सेंसेक्स 417 अंक टूटकर 76,152 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50 में भी 41 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 23,873 के स्तर पर बंद हुआ था। लगातार गिरावट के बाद जन्माष्टमी के दिन बाजार में आई तेजी ने निवेशकों को कुछ राहत दी है। अब निवेशकों की नजर आगे बाजार की चाल और प्रमुख कंपनियों के प्रदर्शन पर बनी हुई है।

आज शेयर बाजार खुला है

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बावजूद 4 सितंबर को NSE और BSE पर सामान्य कारोबार हो रहा है। बाजार में छुट्टी नहीं है। कारोबार शुरू होने से पहले गिफ्ट निफ्टी भी सकारात्मक संकेत दे रहा था। गिफ्ट निफ्टी करीब 24,051 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से करीब 50 अंकों के प्रीमियम को दर्शाता है। कुल मिलाकर, चार दिनों की लगातार गिरावट के बाद शुक्रवार को बाजार में लौटी हरियाली ने निवेशकों को थोड़ी राहत जरूर दी है। अब देखना होगा कि दिनभर यह तेजी कायम रहती है या बाजार फिर से किसी दबाव में आता है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

8th Pay Commission : पुराने पेंशनर्स के लिए बड़ा सवाल, PM मोदी से सीधे हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली : आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारी ही नहीं, बल्कि रिटायर हो चुके कर्मचारी और पेंशनर्स भी अपनी मांगों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। आयोग की…

ऐन गणेशोत्सव में सोना हुआ सस्ता, कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें 18K, 22K और 24K के आज के भाव

Gold Price Today : गणेशोत्सव के बीच सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 11 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज…