कैफे में सफाई नहीं रखी तो… सलमान खान ने दोस्त को दी मजेदार चेतावनी, तुकाराम मुंढे का नाम लिए बिना कह दी बड़ी बात!

नई कैफे ओपनिंग पर सलमान खान की मजेदार पोस्ट वायरल, ‘उस शख्स’ को भेजने की बात कहकर खींचा सबका ध्यान

मुंबई : महाराष्ट्र में इन दिनों तुकाराम मुंढे का नाम खूब चर्चा में है। अन्न एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त का पद संभालने के बाद से ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर उनकी कार्रवाई लगातार सुर्खियों में है। बड़े आउटलेट्स से लेकर छोटे खाद्य प्रतिष्ठानों तक निरीक्षण और कार्रवाई के चलते सोशल मीडिया पर भी उनके नाम को लेकर खूब मीम्स वायरल हो रहे हैं।

अब इसी चर्चा में बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान ने भी अपने अंदाज में एंट्री मारी है। दरअसल, सलमान खान की दोस्त सृष्टि ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा इलाके में अपना नया कैफे शुरू किया है। कैफे की शुरुआत पर सलमान ने उन्हें बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर की।

सलमान ने क्या लिखा?

सलमान खान ने सृष्टि को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि उनकी कॉफी फिर से भरते रहना, लेकिन कीमत मत बढ़ाना और क्वालिटी बनाए रखना। इसके बाद उन्होंने साफ-सफाई को लेकर मजेदार अंदाज में चेतावनी भी दे डाली। सलमान ने लिखा, “स्वच्छता रखना, नहीं तो मैं उस व्यक्ति को भेज दूंगा और फिर इट्स डन सिस।” बस, सलमान की इसी लाइन ने लोगों का ध्यान खींच लिया। उन्होंने तुकाराम मुंढे का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया, लेकिन मौजूदा माहौल को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स इसे उन्हीं से जोड़कर देख रहे हैं।

‘इट्स डन सिस’ ने दिलाया पुराना किस्सा याद

सलमान खान की इस पोस्ट में एक और मजेदार बात देखने को मिली। उन्होंने लिखा कि एक दिन वह Being Human की टी-शर्ट को Being Human की ही जींस में टक करके कैफे आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी दोस्त को लेकर लिखा कि वह उसके लिए बहुत खुश हैं। सलमान की ‘इट्स डन सिस’ वाली लाइन ने लोगों को उनके पुराने सोशल मीडिया पोस्ट की याद दिला दी। जब सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर चर्चा चल रही थी, तब सलमान ने उन्हें मजेदार अंदाज में “सोनम, इट्स डन ब्रो” कहा था। अब उसी अंदाज को सलमान ने अपनी दोस्त के लिए दोहराया है।

सोशल मीडिया पर छाया सलमान का अंदाज

सलमान खान की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। तुकाराम मुंढे की खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई और उससे जुड़े वायरल मीम्स के बीच सलमान की यह मजेदार पोस्ट लोगों को खूब पसंद आ रही है। हालांकि सलमान ने कहीं भी तुकाराम मुंढे का नाम नहीं लिया है, लेकिन ‘सफाई नहीं रखी तो उस व्यक्ति को भेज दूंगा’ वाली उनकी बात ने फैंस को इशारा समझने का मौका जरूर दे दिया है। सलमान की पोस्ट एक बार फिर दिखाती है कि वह गंभीर मुद्दे को भी अपने खास मजाकिया अंदाज में पेश करने से पीछे नहीं हटते।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म ‘राधा अंश’? विराट-अनुष्का की एंट्री की भी चर्चा

प्रेमानंद महाराज को मानने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ‘हनुमान अंश’ फिल्म की सफलता और उसके अगले भाग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब प्रेमानंद…

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर बड़ी अपडेट, भारत से पहले इस देश में होगी रिलीज

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता…