पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन CNG-LPG ने बढ़ाया खर्च! जानिए आज आपके शहर में क्या हैं ईंधन के भाव

1 सितंबर को वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल पर राहत, मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर

मुंबई : सितंबर महीने की शुरुआत वाहन चालकों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर के साथ हुई है। 1 सितंबर 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सुबह 6 बजे जारी किए गए नए रेट के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल पुराने दामों पर ही मिल रहा है।

हालांकि, दूसरी ओर CNG, PNG और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों और कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में महीने की शुरुआत में जहां पेट्रोल-डीजल पर राहत मिली है, वहीं अन्य ईंधनों की बढ़ी कीमतों का असर लोगों की जेब पर पड़ सकता है।

मुंबई में पेट्रोल ₹111.21, डीजल ₹97.83

मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत ₹111.21 प्रति लीटर, जबकि डीजल ₹97.83 प्रति लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल ₹113.47 और डीजल ₹99.55 प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, बेंगलुरु में पेट्रोल ₹110.93 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा

1 सितंबर से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹9.50 की बढ़ोतरी की गई है। इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ सकता है। कारोबारियों के लिए रसोई गैस का बढ़ता खर्च आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी असर डाल सकता है।

मुंबई में CNG- PNG की कीमतों में भी इजाफा

मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG और PNG उपभोक्ताओं को भी ज्यादा भुगतान करना होगा। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG की कीमत में ₹2 प्रति किलो और PNG की कीमत में ₹1 प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है। यह नई दर 31 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि से लागू हो गई है। बढ़ोतरी के बाद मुंबई में CNG की कीमत ₹88 प्रति किलो हो गई है।

पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे तय होते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत, रुपये और डॉलर के बीच विनिमय दर समेत कई अन्य कारकों पर निर्भर करती हैं। यही वजह है कि ईंधन की कीमतों में रोजाना बदलाव की संभावना रहती है। फिलहाल 1 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहने से वाहन चालकों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। लेकिन CNG और LPG की बढ़ी कीमतों के कारण आम परिवारों और कारोबारियों का मासिक बजट प्रभावित हो सकता है।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

8th Pay Commission : पुराने पेंशनर्स के लिए बड़ा सवाल, PM मोदी से सीधे हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली : आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारी ही नहीं, बल्कि रिटायर हो चुके कर्मचारी और पेंशनर्स भी अपनी मांगों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। आयोग की…

ऐन गणेशोत्सव में सोना हुआ सस्ता, कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें 18K, 22K और 24K के आज के भाव

Gold Price Today : गणेशोत्सव के बीच सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 11 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज…