LPG E-KYC: गैस सिलेंडर ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 31 अगस्त तक करा लें ई-केवायसी; वरना बढ़ सकता है खर्च

ई-केवायसी अधूरी रहने पर सब्सिडी प्रभावित होने का खतरा, बुकिंग में भी आ सकती है परेशानी; गैस एजेंसी से लेकर डिलीवरी के समय तक करा सकते हैं बायोमेट्रिक सत्यापन

नई दिल्ली : घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। एलपीजी ई-केवायसी कराने की अंतिम तारीख अब 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। ऐसे में जिन ग्राहकों ने अभी तक अपनी ई-केवायसी पूरी नहीं कराई है, उन्हें समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर लेना जरूरी है।

सरकारी तेल कंपनियों ने पहले ई-केवायसी की अंतिम तारीख 16 अगस्त तय की थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 23 अगस्त किया गया और अब एक बार फिर समयसीमा बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। ऐसे में ग्राहकों को ई-केवायसी के लिए एक और मौका मिला है।

ई-केवायसी नहीं कराई तो क्या होगा?

तय समयसीमा तक ई-केवायसी पूरी नहीं होने पर घरेलू या सब्सिडी वाले सिलेंडर की सुविधा प्रभावित हो सकती है। सब्सिडी मिलने में परेशानी आने के साथ ही कुछ मामलों में ग्राहकों को घरेलू दर के बजाय अधिक कीमत पर सिलेंडर लेना पड़ सकता है। हालांकि, केवल ई-केवायसी पूरी नहीं होने के कारण कनेक्शन तुरंत रद्द नहीं किया जाएगा।

घर बैठे या गैस एजेंसी पर करा सकते हैं सत्यापन

ग्राहक मोबाइल ऐप के जरिए ई-केवायसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक ई-केवायसी भी कराई जा सकती है। इतना ही नहीं, सिलेंडर की डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मचारी के अधिकृत डिवाइस के जरिए भी बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा करने की सुविधा उपलब्ध है।

सर्वर की समस्या से ग्राहक परेशान

ई-केवायसी कराने के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक गैस एजेंसियों का रुख कर रहे हैं। कई जगह सर्वर डाउन या तकनीकी दिक्कतीं आने के कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय ग्राहकों को जल्द से जल्द अपना ई-केवायसी सत्यापन पूरा कर लेना बेहतर रहेगा।

ध्यान दें : 31 अगस्त 2026 की समयसीमा से पहले ई-केवायसी पूरी कर लेना जरूरी है, ताकि भविष्य में सिलेंडर बुकिंग या सब्सिडी से जुड़ी परेशानी से बचा जा सके।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

8th Pay Commission : पुराने पेंशनर्स के लिए बड़ा सवाल, PM मोदी से सीधे हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली : आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारी ही नहीं, बल्कि रिटायर हो चुके कर्मचारी और पेंशनर्स भी अपनी मांगों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। आयोग की…

ऐन गणेशोत्सव में सोना हुआ सस्ता, कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें 18K, 22K और 24K के आज के भाव

Gold Price Today : गणेशोत्सव के बीच सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 11 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज…