एशियाई खेलों की टेनिस टीम पर विवाद, 5 खिलाड़ी बाहर; SAI ने बताया कारण

रैंकिंग के तय मानदंड में नहीं बैठे खिलाड़ी, AITA ने फैसले पर दोबारा विचार की मांग की

नई दिल्ली : एशियाई खेलों के लिए घोषित भारतीय टेनिस टीम में पांच खिलाड़ियों को जगह नहीं मिलने के बाद विवाद बढ़ गया है। हालांकि, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इन खिलाड़ियों को तय चयन मानदंडों के तहत पात्र नहीं पाया गया, इसलिए टीम में शामिल नहीं किया गया।

टीम से बाहर किए गए खिलाड़ियों में मानस धामणे (पुरुष एकल), वैष्णवी अडकर (महिला एकल), सहजा यमलापल्ली (महिला एकल), वैदेही चौधरी (महिला युगल) और प्रार्थना ठोंबरे (महिला युगल) शामिल हैं। SAI के अनुसार, खेल मंत्रालय द्वारा निर्धारित नियमों के तहत पिछले 12 महीनों की प्रदर्शन रैंकिंग को आधार बनाया गया है। इसके मुताबिक खिलाड़ियों का एशियाई रैंकिंग में एकल वर्ग में शीर्ष-6 और युगल वर्ग में शीर्ष-8 में होना जरूरी था। पांचों खिलाड़ी इन मानदंडों पर खरे नहीं उतर सके।

SAI से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अगर एशिया में 25 से 40 के बीच रैंकिंग वाले खिलाड़ियों को विशेष छूट दी जाती है, तो चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठ सकते हैं। साथ ही, दूसरे राष्ट्रीय खेल महासंघों की ओर से भी कानूनी चुनौती की संभावना बन सकती है। महिला युगल में प्रार्थना ठोंबरे और वैदेही चौधरी की जोड़ी बनाने की संभावना पर भी चर्चा हुई थी। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों ने अब तक साथ में कोई मुकाबला नहीं खेला है।

AITA ने जताई आपत्ति

अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) ने इस फैसले पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। संगठन ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को अपनी आधिकारिक स्थिति से अवगत कराया और चयन प्रक्रिया में चुने गए सभी खिलाड़ियों को भारतीय दल में शामिल करने की मांग की। AITA के महासचिव सुंदर अय्यर ने IOA के CEO रघुराम अय्यर को पत्र लिखकर टेनिस खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने के फैसले पर तत्काल पुनर्विचार करने की मांग की है। इस पूरे मामले के बाद एशियाई खेलों के लिए भारतीय टेनिस टीम का चयन अब चर्चा का विषय बन गया है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

Joe Root का वर्ल्ड रिकॉर्ड! बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग में भी बने नंबर-1

बर्मिंघम : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में इंग्लैंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इसी बीच इंग्लैंड…

हर्षित राणा को लगी नई चोट, अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स से हुए बाहर

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा नई चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ होने…