चोट के बावजूद बारिश में भीगे ऋषभ पंत, फैन को दिया मजेदार जवाब; VIDEO वायरल

फैन ने जताई चिंता तो पंत ने अपने अंदाज में दिया मजेदार जवाब

कोलंबो : श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कंधे पर चोट लगने के बाद भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत फिलहाल फील्डिंग से दूर हैं। हालांकि, चोट के बावजूद उनका मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला। कोलंबो में मंगलवार को जोरदार बारिश के दौरान पंत मैदान के पास बारिश में भीगते नजर आए। इस दौरान एक फैन के साथ हुई उनकी मजेदार बातचीत कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन बारिश के कारण खेल को जल्दी रोकना पड़ा। इसी दौरान ऋषभ पंत बाउंड्री के पास बैठे बारिश का आनंद लेते नजर आए।स्टैंड से वीडियो बना रहे एक फैन ने पंत को बारिश में भीगते देखा तो उनकी चिंता जाहिर की। फैन ने कहा, “इथलं पाणी वेगळं आहे ऋषभ भाई, बुखार हो जाएगा।” इस पर पंत ने अपने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “बुखार करवाकर ही जाना, नहीं भी होगा तो करवा देना।” पंत का जवाब सुनकर फैन ने कहा, “नहीं भाई, हम तुम्हें प्यार करते हैं।” इसके बाद पंत और फैन के बीच हुई यह मजेदार बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। क्रिकेट फैंस को पंत का यह बेफिक्र और मजाकिया अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

दूसरे टेस्ट में पंत को लगी थी चोट

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते समय ऋषभ पंत के कंधे में चोट लग गई थी। चोट के बाद उन्हें सिर्फ 3 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। हालांकि, अगले दिन पंत ने दोबारा बल्लेबाजी की और शानदार 63 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। पंत की इस पारी ने भारतीय टीम को मजबूत स्कोर खड़ा करने में मदद की। हालांकि, चोट के कारण वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतर सके। उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली।

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मॉर्केल ने भी पंत की चोट को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि पंत के कंधे पर अच्छी-खासी चोट लगी है। फिलहाल पंत भारतीय टीम की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। चोट के बीच बारिश में भीगते हुए पंत का वीडियो और फैन के साथ उनका मजेदार संवाद अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस उनके जल्द स्वस्थ होकर मैदान पर वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

Joe Root का वर्ल्ड रिकॉर्ड! बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग में भी बने नंबर-1

बर्मिंघम : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में इंग्लैंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इसी बीच इंग्लैंड…

हर्षित राणा को लगी नई चोट, अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स से हुए बाहर

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा नई चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ होने…