मुंबई : इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन २’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर बनी चर्चा अब बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में भी नजर आ रही है। फिल्म ने रिलीज के 10 दिन पूरे कर लिए हैं और दूसरे वीकेंड में भी इसकी कमाई का सिलसिला मजबूत बना हुआ है।
दूसरे वीकेंड में भी जमाया रंग
फिल्म ने आठवें दिन यानी शुक्रवार को 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद शनिवार को कमाई बढ़कर 8.25 करोड़ रुपये पहुंच गई। रविवार को फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इन आंकड़ों के साथ ‘आवारापन २’ का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 162 करोड़ रुपये, जबकि नेट कलेक्शन 136 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए फिल्म के इसी सप्ताह 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद जताई जा रही है।
इमरान हाशमी के साथ दमदार स्टारकास्ट
‘आवारापन २’ में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ शबाना आजमी, पूरन गब्बी, दिशा पाटनी और अनिरुद्ध रावल जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 2007 में आई ‘आवारापन’ का सीक्वल है। पहली फिल्म में इमरान हाशमी और श्रिया सरन की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था। वहीं, ‘आवारापन २’ में श्रिया सरन की कैमियो मौजूदगी भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। दूसरे वीकेंड की मजबूत कमाई ने फिल्म की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अब देखना होगा कि ‘आवारापन २’ 200 करोड़ के आंकड़े तक कितनी जल्दी पहुंचती है।


