Zepto का ग्राहकों को झटका! 149 रुपये का गेम ओवर, Free Delivery के लिए अब बड़ी ऑर्डर वैल्यू जरूरी

कुछ शहरों और पिनकोड में बदला नियम, ज्यादा डिमांड पर सीमा 299 रुपये तक

नई दिल्ली :  Zepto से किराने और रोजमर्रा का सामान मंगाने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने कुछ शहरों और पिनकोड में Free Delivery पाने के लिए न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू बढ़ा दी है। अब ग्राहकों को कुछ जगहों पर फ्री डिलीवरी के लिए कम से कम 199 रुपये की खरीदारी करनी होगी।

इससे पहले कुछ ग्राहकों के लिए यह सीमा 99 रुपये से बढ़ाकर 149 रुपये की गई थी। अब कंपनी ने इसे फिर बढ़ाकर 199 रुपये कर दिया है। इतना ही नहीं, जिन इलाकों में ऑर्डर्स की डिमांड ज्यादा रहती है, वहां Free Delivery के लिए न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू 299 रुपये तक पहुंच सकती है।

छोटी खरीदारी करने वालों की बढ़ेगी परेशानी

Zepto पर अगर कोई ग्राहक सिर्फ एक-दो जरूरी सामान या कम कीमत की चीजें ऑर्डर करता है, तो नए नियम का सीधा असर उस पर पड़ सकता है। Free Delivery का फायदा लेने के लिए अब उसे ज्यादा सामान खरीदना पड़ सकता है। वहीं, छोटी ऑर्डर वैल्यू रखने पर अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज देना पड़ सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का यह कदम प्रति ऑर्डर होने वाले खर्च को नियंत्रित करने और ऑर्डर की वैल्यू बढ़ाने की कोशिश माना जा रहा है। ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities के अनुसार, इस बदलाव से Zepto की Net Order Value में सुधार होने की संभावना है।

Blinkit और Instamart को मिल सकता है फायदा

Zepto की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू बढ़ने से क्विक कॉमर्स मार्केट में दूसरी कंपनियों को भी फायदा मिल सकता है। खासकर छोटी खरीदारी करने वाले ग्राहक अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर डिलीवरी चार्ज और ऑफर्स की तुलना कर सकते हैं। ऐसे में कुछ ग्राहक दूसरे ऐप्स का रुख भी कर सकते हैं।

क्विक कॉमर्स में रोज 90 लाख से ज्यादा ऑर्डर

भारत में क्विक कॉमर्स का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। Datum Intelligence के आंकड़ों के मुताबिक, इस सेक्टर में रोजाना 90 लाख से ज्यादा ऑर्डर्स की डिलीवरी होती है। दैनिक ऑर्डर्स के मामले में Blinkit सबसे आगे है, जहां करीब 34 से 36 लाख ऑर्डर्स आते हैं। इसके बाद Zepto पर करीब 24 से 26 लाख, Swiggy Instamart पर 13 से 14.5 लाख, Flipkart Minutes पर 10 लाख से ज्यादा, Amazon Now पर 6 से 7 लाख और BigBasket पर करीब 5 से 6 लाख ऑर्डर्स रोजाना दर्ज किए जाते हैं। अब Zepto के इस बदलाव के बाद ग्राहकों के सामने सवाल साफ है—छोटी खरीदारी पर डिलीवरी चार्ज दें या Free Delivery के लिए बड़ी ऑर्डर करें?

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

8th Pay Commission : पुराने पेंशनर्स के लिए बड़ा सवाल, PM मोदी से सीधे हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली : आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारी ही नहीं, बल्कि रिटायर हो चुके कर्मचारी और पेंशनर्स भी अपनी मांगों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। आयोग की…

ऐन गणेशोत्सव में सोना हुआ सस्ता, कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें 18K, 22K और 24K के आज के भाव

Gold Price Today : गणेशोत्सव के बीच सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 11 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज…