ईरान के मिसाइल अलर्ट से UAE सख्त, तेहरान से सभी व्यापारिक लेन-देन पर रोक

मिसाइल विवाद के बाद बड़ा फैसला; हाल ही में सुधर रहे थे दोनों देशों के रिश्ते

दुबई : ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच रिश्ते धीरे-धीरे सामान्य होते नजर आ रहे थे, लेकिन एक नए मिसाइल विवाद ने फिर तनाव बढ़ा दिया है। UAE ने अगली सूचना तक ईरान के साथ सभी तरह के व्यापार, कारोबारी गतिविधियों और आर्थिक लेन-देन को स्थगित करने का फैसला किया है।

मंगलवार को UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया। ये मिसाइलें UAE की दिशा में आती हुई दिखाई दीं। इसके बाद कुछ समय के लिए UAE के नागरिकों के मोबाइल फोन पर मिसाइल खतरे को लेकर अलर्ट भी भेजा गया। UAE के अनुसार, जांच में सामने आया कि दोनों मिसाइलें नौसैनिक जहाजों को निशाना बनाकर दागी गई थीं। इनमें से एक मिसाइल UAE के क्षेत्रीय जलक्षेत्र के बाहर समुद्र में गिरी, जबकि दूसरी UAE के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में गिरी। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है। हालांकि, ईरान ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बघाई ने UAE के आरोपों को निराधार बताया है।

क्यों लिया UAE ने आर्थिक फैसला?

मिसाइल विवाद के बाद UAE के विदेश मंत्रालय ने ईरान के खिलाफ आर्थिक कदम उठाया। मंत्रालय की संचार निदेशक अफ्रा अल हामेली ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ता तनाव शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। इसी के चलते ईरान के साथ व्यापार, कारोबारी आदान-प्रदान और आर्थिक लेन-देन को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। इस रोक की कोई निश्चित समयसीमा घोषित नहीं की गई है।

सुधरते रिश्तों को लगा बड़ा झटका

खास बात यह है कि हाल के दिनों में UAE और ईरान के संबंधों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा था। दोनों देशों के बीच कुछ कारोबारी गतिविधियां फिर से शुरू हुई थीं। ईरानी नागरिकों की UAE में आवाजाही भी बढ़ने लगी थी और दुबई में ईरानी कारोबारियों की गतिविधियां फिर तेज हो रही थीं। युद्ध की शुरुआत के दौरान UAE से बाहर मौजूद करीब 20 हजार ईरानी नागरिकों को वापस लौटने की अनुमति भी दी गई थी। ऐसे में मिसाइल विवाद के बाद लिया गया UAE का यह फैसला दोनों देशों के बीच बन रहे भरोसे को एक बार फिर झटका देने वाला माना जा रहा है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

नेपाल में महाप्रलय से तबाही, अब सब कुछ दोबारा खड़ा करने में खर्च होंगे हजारों करोड़

नेपाल फ्लड 2026 : 26 अगस्त 2026 को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने कई इलाकों की तस्वीर ही बदल दी। कहीं घर बह गए, कहीं सड़कें और पुल टूट…

…तो 5,000 डॉलर दूंगा ! ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिकी नागरिकों से किया बड़ा वादा

अमेरिका में नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जनता के लिए बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि अगर चुनाव के बाद…