Gold Rate Today: त्योहारी सीजन से पहले सोना-चांदी हुआ महंगा, ग्राहकों की बढ़ी चिंता

24 कैरेट सोना ₹1,45,750 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2.40 लाख प्रति किलो पहुंची

नई दिल्ली : त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों को बड़ा झटका लगा है। पिछले दो दिनों की गिरावट के बाद बुधवार को सर्राफा बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई। बढ़ती कीमतों ने आम ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है।

आज 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए ₹1,45,750 पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,33,600 और 18 कैरेट सोना ₹1,09,310 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई और पुणे में भी यही दर लागू हैं। चांदी की बात करें तो इसके दाम में भी तेज उछाल देखने को मिला है। 1 किलो चांदी का भाव ₹2,40,000 तक पहुंच गया है। सिर्फ आज ही चांदी के दाम में ₹5,000 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आज के सोने के ताजा रेट

24 कैरेट सोना

– 1 ग्राम – ₹14,575
– 8 ग्राम – ₹1,16,600
– 10 ग्राम – ₹1,45,750
– 100 ग्राम – ₹14,57,500

22 कैरेट सोना

– 1 ग्राम – ₹13,360
– 8 ग्राम – ₹1,06,880
– 10 ग्राम – ₹1,33,600
– 100 ग्राम – ₹13,36,000

18 कैरेट सोना

– 1 ग्राम – ₹10,931
– 8 ग्राम – ₹87,448
– 10 ग्राम – ₹1,09,310
– 100 ग्राम – ₹10,93,100

आज के चांदी के ताजा रेट

– 1 ग्राम – ₹240
– 8 ग्राम – ₹1,920
– 10 ग्राम – ₹2,400
– 100 ग्राम – ₹24,000
– 1 किलो – ₹2,40,000

त्योहारों और शादी के सीजन से पहले सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों ने खरीदारों का बजट बिगाड़ दिया है। ऐसे में बाजार पर सभी की नजर बनी हुई है कि आने वाले दिनों में कीमतों में राहत मिलेगी या फिर तेजी का यह सिलसिला जारी रहेगा।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

8th Pay Commission : पुराने पेंशनर्स के लिए बड़ा सवाल, PM मोदी से सीधे हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली : आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारी ही नहीं, बल्कि रिटायर हो चुके कर्मचारी और पेंशनर्स भी अपनी मांगों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। आयोग की…

ऐन गणेशोत्सव में सोना हुआ सस्ता, कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें 18K, 22K और 24K के आज के भाव

Gold Price Today : गणेशोत्सव के बीच सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 11 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज…