IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल के हाथों में कमान; दो युवा खिलाड़ियों को बड़ा मौका

15 अगस्त से शुरू होगी दो टेस्ट मैचों की सीरीज, वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट से बाहर; बुमराह और साई सुदर्शन की फिटनेस पर रहेगा फैसला

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बीसीसीआई (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर टीम की कमान एक बार फिर शुभमन गिल के हाथों में होगी, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। इस बार चयनकर्ताओं ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं पर भी भरोसा जताया है। देवदत्त पडिक्कल और सरांश जैन को पहली बार इस अहम दौरे के लिए मौका मिला है। वहीं, विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल दोनों को टीम में शामिल किया गया है।

15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी। इससे पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी, ताकि खिलाड़ी परिस्थितियों के अनुसार खुद को तैयार कर सकें।

वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट से बाहर

बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। वहीं, जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन की अंतिम उपलब्धता बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से मिलने वाली फिटनेस मंजूरी पर निर्भर करेगी।

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान),  केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल,  ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन , ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर),     रवींद्र जडेजा,  कुलदीप यादव, मानव सुथार,  जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज,  प्रसिद्ध कृष्णा,  गुरनूर ब्रार, देवदत्त पडिक्कल, सरांश जैन

फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद उपलब्धता तय होगी।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

IND vs ZIM: हार्ड लेंथ से बरपाएंगे कहर! जिम्बाब्वे के ये दो तेज़ गेंदबाज़ बढ़ा सकते हैं टीम इंडिया की मुश्किलें

भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज से टी20 सीरीज़ की शुरुआत होने जा रही है। हालांकि पहले ही मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी चुनौती सामने खड़ी…

जानबूझकर नो-बॉल फेंकना पड़ेगा भारी! BCCI के नए नियमों से बदल जाएगा घरेलू क्रिकेट का खेल

भारतीय घरेलू क्रिकेट के आगामी 2026-27 सीजन में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खेल को और अधिक निष्पक्ष तथा प्रतिस्पर्धी बनाने…