सप्ताह के पहले ही दिन सोने की कीमतों में एक बार फिर बड़ी तेजी देखने को मिली है। लगातार बढ़ते दामों के बीच सोना नया उच्च स्तर छू रहा है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति ग्राम 88 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना भी महंगा हुआ है। हालांकि, चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे चांदी खरीदने वालों को थोड़ी राहत मिली है।
गुड रिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 16,397 रुपये प्रति ग्राम हो गई है। यानी एक तोला (10 ग्राम) सोने के लिए अब 1,63,970 रुपये चुकाने होंगे। वहीं 10 तोला सोने की कीमत बढ़कर 16,39,700 रुपये हो गई है।
22 कैरेट सोना भी हुआ महंगा
22 कैरेट सोने के भाव में भी आज अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसकी कीमत 15,030 रुपये प्रति ग्राम हो गई है। 10 ग्राम यानी एक तोला 22 कैरेट सोने के लिए 1,50,300 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं 10 तोला सोने की कीमत 15,03,000 रुपये पहुंच गई है।
18 कैरेट सोने के दाम भी बढ़े
24 और 22 कैरेट के बाद 18 कैरेट सोने की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। 18 कैरेट सोना आज 12,293 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर बिक रहा है। 10 ग्राम सोने की कीमत 1,22,930 रुपये, जबकि 10 तोला सोने की कीमत 12,29,300 रुपये हो गई है।
चांदी के भाव स्थिर
सोने के विपरीत आज चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक ग्राम चांदी का भाव 260 रुपये, 10 ग्राम का 2,600 रुपये और एक किलो चांदी का भाव 2,60,000 रुपये पर स्थिर है। लगातार महंगे होते सोने के बीच चांदी के भाव स्थिर रहने से खरीदारों को कुछ राहत जरूर मिली है।


