सोने-चांदी के भाव में फिर जोरदार उछाल, 10 ग्राम सोना ₹1.63 लाख के पार

Gold Silver Rate Today: डॉलर और बॉन्ड यील्ड में गिरावट के बीच सोने की कीमतों में तेजी जारी है। 24 कैरेट सोने के भाव में आज ₹1,520 की बढ़ोतरी हुई है।

नई दिल्ली : सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे भाव ने आम ग्राहकों के साथ-साथ निवेशकों का भी ध्यान खींचा है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹1,520 की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,63,090 पर पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी अस्थिरता के बीच निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर देख रहे हैं। अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में आई गिरावट का असर भी सोने की कीमतों पर पड़ा है। वहीं, अमेरिका की ओर से ईरान पर नए आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा के बाद वैश्विक कमोडिटी बाजार में भी हलचल बढ़ी है। इसका असर चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है।

24 कैरेट सोने का आज का भाव

– 1 ग्राम: ₹16,309
– 8 ग्राम: ₹1,30,472
– 10 ग्राम: ₹1,63,090
– 100 ग्राम: ₹16,30,900

22 कैरेट सोने के ताजा भाव

– 1 ग्राम: ₹14,950
– 8 ग्राम: ₹1,19,600
– 10 ग्राम: ₹1,49,500
– 100 ग्राम: ₹14,95,000

18 कैरेट सोने की कीमत

– 1 ग्राम: ₹12,232
– 8 ग्राम: ₹97,856
– 10 ग्राम: ₹1,22,320
– 100 ग्राम: ₹12,23,200

चांदी भी हुई महंगी

सोने के साथ चांदी के भाव में भी तेजी बनी हुई है। आज चांदी की कीमत ₹2,600 प्रति 10 ग्राम और ₹2,60,000 प्रति किलो बताई जा रही है।

– 1 ग्राम: ₹260
– 8 ग्राम: ₹2,080
– 10 ग्राम: ₹2,600
– 100 ग्राम: ₹26,000
– 1 किलो: ₹2,60,000

सोने-चांदी के बढ़ते भाव के बीच अगर आप खरीदारी का प्लान बना रहे हैं, तो स्थानीय सराफा बाजार में ताजा कीमत और मेकिंग चार्ज की जानकारी जरूर ले लें। अलग-अलग शहरों और दुकानों में अंतिम कीमत में अंतर हो सकता है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

8th Pay Commission : पुराने पेंशनर्स के लिए बड़ा सवाल, PM मोदी से सीधे हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली : आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारी ही नहीं, बल्कि रिटायर हो चुके कर्मचारी और पेंशनर्स भी अपनी मांगों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। आयोग की…

ऐन गणेशोत्सव में सोना हुआ सस्ता, कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें 18K, 22K और 24K के आज के भाव

Gold Price Today : गणेशोत्सव के बीच सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 11 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज…