सोना हुआ सस्ता, खरीदारी का सुनहरा मौका

नई दिल्ली: सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इस सप्ताह लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम में कमी आई है, जिससे ग्राहकों को कम कीमत पर खरीदारी का मौका मिल रहा है। वहीं, चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।
गुड रिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम (1 तोला) की कीमत में ₹770 की गिरावट आई है। इसके बाद इसकी नई कीमत ₹1,44,490 हो गई है। वहीं, 10 तोला 24 कैरेट सोना ₹7,700 सस्ता होकर ₹14,44,900 में मिल रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। 1 तोला 22 कैरेट सोना ₹700 सस्ता होकर ₹1,33,450 पर पहुंच गया है। वहीं, 10 तोला 22 कैरेट सोने की कीमत ₹7,000 घटकर ₹13,34,500 हो गई है। आमतौर पर आभूषण 22 कैरेट सोने से बनाए जाते हैं, इसलिए इस श्रेणी की मांग अधिक रहती है।
18 कैरेट सोने के दाम में भी कमी देखने को मिली है। 1 तोला 18 कैरेट सोना ₹570 सस्ता होकर ₹1,08,370 पर पहुंच गया है। वहीं, 10 तोला 18 कैरेट सोना ₹5,700 की गिरावट के बाद ₹10,83,700 में उपलब्ध है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत आज स्थिर रही। फिलहाल 1 किलो चांदी ₹2,45,000 प्रति किलो के भाव से बिक रही है। लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट के कारण खरीदारी की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए यह अच्छा अवसर माना जा रहा है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…