Salman Khan Movie : बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की अगली फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा, रोनित रॉय और सीमा बिस्वास जैसे कलाकार नजर आएंगे। अब फिल्म की स्टारकास्ट में साउथ के लोकप्रिय अभिनेता अरविंद स्वामी की एंट्री की खबर सामने आई है।
फिल्म की कहानी में सलमान खान और अरविंद स्वामी के बीच टकराव देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कलाकारों के साथ शूटिंग के लिए तीन दिनों का खास शेड्यूल तैयार किया गया है। इस दौरान उनके कई अहम सीन्स फिल्माए जाएंगे। ‘मॉन्स्टर’ में एक रोमांचक ट्रेन फाइट सीक्वेंस भी देखने को मिलेगा। इसी सीक्वेंस में सलमान खान और अरविंद स्वामी एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आएंगे। फिल्म में इस एक्शन सीक्वेंस को काफी अहम माना जा रहा है, ऐसे में दोनों सितारों को साथ देखने के लिए फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘मॉन्स्टर’ के अलावा वह ‘मातृभूमि’ में भी नजर आएंगे। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। इसके अलावा राज और डीके के एक आगामी अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में सलमान खान के सुपरहीरो के किरदार में नजर आने की भी चर्चा है। अब ‘मॉन्स्टर’ में सलमान खान और अरविंद स्वामी की भिड़ंत पर्दे पर कैसी नजर आती है, इस पर फैंस की नजरें टिकी हैं।


