लोकसभा में पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, अब राज्यसभा की बारी

परीक्षा में गड़बड़ी रोकने की दिशा में बड़ा कदम, हंगामे के बीच विधेयक को मिली मंजूरी

नई दिल्ली : देशभर में परीक्षा में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों पर लगाम लगाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ लोकसभा में मंजूर हो गया। सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के जवाब के बाद ध्वनिमत से इस विधेयक को पारित किया गया। अब इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि यह विधेयक प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली पेपर लीक और संगठित धोखाधड़ी पर सख्ती से रोक लगाने के उद्देश्य से लाया गया है। पिछले कुछ वर्षों में कई बड़ी परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक मामलों से लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ था। ऐसे में इस कानून से ईमानदारी से तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विधेयक पर चर्चा के दौरान लोकसभा में राजनीतिक माहौल भी गर्म रहा। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए सरकार से सवाल किए। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री पर भी आरोप लगाए, जिस पर सत्तापक्ष ने कड़ा विरोध जताया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बिना सबूत आरोप लगाने पर राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। बढ़ते हंगामे के कारण राहुल गांधी अपना भाषण पूरा नहीं कर सके।

लोकसभा से मंजूरी मिलने के बाद अब सभी की नजरें राज्यसभा पर टिकी हैं। वहां से भी विधेयक पारित होने और आगे कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद देश की सार्वजनिक परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

Cyclone Arnab : ‘अर्णब’ का कहर, 300 गांव बाढ़ की चपेट में; रेल पुल डूबा

‘अर्णब’ चक्रवात ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कहीं गांव पानी में…

ED की बड़ी कार्रवाई! कोहिनूर ग्रुप के चार ठिकानों पर छापेमारी

पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘कोहिनूर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज’ से जुड़े लोगों के चार ठिकानों पर छापेमारी की है। शुक्रवार सुबह हावड़ा, उत्तरपाड़ा, लेक…