मुंबई : महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए अगस्त 2026 की किस्त को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। अगस्त महीने के आर्थिक लाभ के लिए निधि वितरण को शासन की मंजूरी मिल गई है। ऐसे में लंबे समय से किस्त का इंतजार कर रहीं महिलाओं को अब पैसे खाते में आने की उम्मीद बढ़ गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अनुसूचित जाति घटक के तहत पात्र लाभार्थी महिलाओं के लिए 339.14 करोड़ रुपये का फंड वितरित किया गया है। यह राशि अगस्त 2026 के आर्थिक लाभ के लिए होने की जानकारी शासन निर्णय (GR) में दी गई है।
क्या महिलाओं को मिलेंगे ₹3,000?
अगस्त की किस्त को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा 3,000 रुपये की हो रही है। हालांकि, सामने आए GR में हर लाभार्थी महिला के बैंक खाते में 3,000 रुपये जमा किए जाएंगे, असा स्पष्ट उल्लेख नाही. GR में 3,000 करोड़ रुपये की अर्थसंकल्पीय तरतूद का उल्लेख है। लेकिन यह पूरी राशि प्रत्येक महिला को मिलने वाली किस्त नहीं है। यह पूरे आर्थिक वर्ष के लिए की गई बजटीय व्यवस्था है। इसलिए 3,000 करोड़ रुपये की तरतूद और प्रत्येक महिला को 3,000 रुपये की किस्त—इन दोनों को एक जैसा नहीं माना जा सकता।
₹1,500 की नियमित किस्त पर भी नजर
लाडकी बहिण योजना में नियमित मासिक आर्थिक लाभ 1,500 रुपये है। ऐसे में अगस्त की किस्त को लेकर महिलाओं में उत्सुकता बनी हुई है। फिलहाल उपलब्ध GR में व्यक्तिगत लाभार्थी के खाते में जमा होने वाली अंतिम राशि अलग से स्पष्ट नहीं की गई है। शासन के अनुसार मंजूर निधि को अर्थसंकल्पीय वितरण प्रणाली के माध्यम से वितरित किया गया है। यानी अगस्त 2026 की किस्त के लिए फंड मंजूर होने की जानकारी स्पष्ट है, लेकिन प्रत्येक महिला को 3,000 रुपये मिळणार असल्याची अधिकृत पुष्टी या GR से नहीं होती।
अब महिलाओं को किसका इंतजार?
अब लाभार्थी महिलाओं की नजर इस बात पर है कि उनके बैंक खाते में वास्तव में कितनी राशि जमा होती है और भुगतान किस तारीख से शुरू होता है। इसलिए फिलहाल केवल GR के आधार पर 3,000 रुपये की किस्त निश्चित मानना जल्दबाजी होगी। अंतिम राशि और खाते में पैसे आने की तारीख की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।


