‘रेस’ फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘रेस 4’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म के पहले दो पार्ट में सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि तीसरे पार्ट में सलमान खान नजर आए थे। अब चौथे पार्ट को लेकर खबर है कि मेकर्स इस बार स्टारकास्ट में बड़ा बदलाव कर सकते हैं।
आमिर खान होंगे ‘रेस 4’ का नया चेहरा ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रेस 4’ में सैफ अली खान और सलमान खान नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की एंट्री होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि आमिर खान ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी है और उन्हें कहानी पसंद भी आई है। इतना ही नहीं, आमिर के लेखकों के साथ मिलकर स्क्रिप्ट पर काम करने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि, अभी तक फिल्म के मेकर्स की तरफ से आमिर खान की कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
सिद्धार्थ और टाइगर के नाम भी सामने आए
‘रेस 4’ की संभावित स्टारकास्ट में सिर्फ आमिर खान का नाम ही नहीं है। रिपोर्ट्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ के नाम की भी चर्चा हो रही है। अगर ये तीनों कलाकार फिल्म का हिस्सा बनते हैं, तो ‘रेस’ फ्रेंचाइजी में एक नया और दमदार कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है। हालांकि, इन दोनों कलाकारों की कास्टिंग पर भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिर साथ आ सकते हैं आमिर और विजय कृष्ण आचार्य
फिल्म के निर्देशन को लेकर भी एक अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि ‘रेस 4’ का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर सकते हैं। खास बात यह है कि विजय कृष्ण आचार्य और आमिर खान पहले भी साथ काम कर चुके हैं। साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘धूम 3’ का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने ही किया था। ऐसे में करीब 13 साल बाद दोनों की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकती है।
अभी शुरुआती दौर में है फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘रेस 4’ अभी अपने शुरुआती चरण में है। फिल्म की कहानी और कास्टिंग को लेकर काम चल रहा है। ऐसे में आमिर खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ की एंट्री को लेकर तस्वीर मेकर्स की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगी। फिलहाल, ‘रेस 4’ में आमिर खान का नाम सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ गई है


