रूस ने अपनी सबसे खतरनाक परमाणु मिसाइल ‘सरमत’ को लेकर ऐसा ऐलान किया है, जिससे अमेरिका और यूरोप की चिंता बढ़ गई है। रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने दावा किया है कि ‘सरमत’ मिसाइल की रेंज 35 हजार किलोमीटर तक बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल इसकी रेंज करीब 18 हजार किलोमीटर बताई जा रही है। रूस ने हाल ही में इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है और साल के अंत तक इसे युद्ध ड्यूटी पर तैनात करने की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मिसाइल इतनी ताकतवर है कि दुनिया के किसी भी हिस्से को निशाना बना सकती है।
पुतिन ने यह भी कहा कि रूस की ‘पोसायडन’, ‘बुरेवेस्टनिक’ और ‘ओरेश्निक’ जैसी नई परमाणु हथियार प्रणालियों पर तेजी से काम चल रहा है। हालांकि पश्चिमी देशों के सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि रूस अपनी सैन्य ताकत को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है।


