रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को मिलेंगे 3,000 रुपये? जानिए जुलाई किस्त पर बड़ी अपडेट

जुलाई की किस्त का इंतजार जारी, सरकार की ओर से अभी तक नहीं हुई आधिकारिक घोषणा

मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना का लाभ महाराष्ट्र की लाखों महिलाओं को हर महीने मिल रहा है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जाती है, जिससे वे घर के खर्च और जरूरी जरूरतों को पूरा कर सकें। जून महीने की किस्त 15 जुलाई को लाभार्थियों के खातों में जमा कर दी गई थी। अब महिलाओं की नजर जुलाई की किस्त पर टिकी हुई है।

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आने के साथ ही यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या इस बार भी महिलाओं को 3,000 रुपये एक साथ मिलेंगे। पिछले साल रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार ने दो महीनों की किस्त एक साथ जारी की थी। इसी वजह से इस बार भी लाभार्थियों को ऐसी उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, जुलाई महीने की 1,500 रुपये की किस्त 15 अगस्त तक लाभार्थियों के खातों में आने की संभावना जताई जा रही है। यदि तय समय तक यह राशि जमा नहीं होती है, तो जुलाई और अगस्त की दो किस्तें मिलाकर 3,000 रुपये एक साथ मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, फिलहाल राज्य सरकार की ओर से दो किस्तें एक साथ जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में लाभार्थियों को किसी भी अफवाह पर भरोसा करने के बजाय सरकार की आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना चाहिए।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

Gold Price Today: दिवाली से पहले सोने के भाव में उछाल, जानें 24, 22 और 18 कैरेट के नए रेट

दिवाली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में कई परिवार सोने के गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। कोई अपने लिए छोटा-सा आभूषण खरीदना चाहता है, तो कोई त्योहार…

दिवाली से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, खरीदारों को राहत!

Gold Rate Today : दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ने लगी है। ऐसे में अगर आप भी इस बार अपने घर के लिए सोने…