भारतीय बेटियों का मैदान में जलवा, हॉकी में इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा

एशियन गेम्स में भारत की दमदार शुरुआत; टेबल टेनिस में भी पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

एशियाई क्रीड़ा स्पर्धा 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिला हॉकी टीम ने ग्रुप बी के मुकाबले में इंडोनेशिया को 17-1 से हराकर लगातार दूसरी बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले भारतीय टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया था।

इंडोनेशिया के खिलाफ मुकाबले में दीपिका ने 8वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए भारत का खाता खोला। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार गोल करते हुए इंडोनेशिया पर दबाव बनाए रखा। सुनेलिता, लालरेमसियामी, ऋतुजा पिसाळ, साक्षी राणा, सलिमा टेटे, नवनीत कौर, इशिका चौधरी और दीपिका ने टीम की बढ़त को लगातार मजबूत किया। पहले हाफ के अंत तक भारत 9-0 से आगे था। इंडोनेशिया की ओर से अदितिया इन्नेस ने 32वें मिनट में एकमात्र गोल किया, लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम की रफ्तार नहीं थमी। तीसरे और चौथे क्वार्टर में भारत ने लगातार गोल करते हुए स्कोर 17-1 कर दिया।

इस मुकाबले के साथ सविता पुनिया ने भी खास उपलब्धि हासिल की। इंडोनेशिया के खिलाफ यह उनका भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए 321वां मैच था। इसके साथ ही वह भारतीय महिला हॉकी में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने वंदना कटारिया का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। मैच के बाद सविता ने अपने परिवार, प्रशिक्षकों और टीम साथियों का आभार जताया।

टेबल टेनिस में पाकिस्तान को 3-0 से हराया

महिला टेबल टेनिस टीम स्पर्धा में भी भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सुतीर्था मुखर्जी ने अलीना खान को 11-3, 11-3, 11-4 से हराया। इसके बाद सिंद्रेला दास ने कलसूम खान को 11-6, 11-7, 11-5 से मात दी। तीसरे मुकाबले में श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को 11-4, 11-4, 11-5 से हराकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी। इस तरह भारतीय महिला खिलाड़ियों ने हॉकी और टेबल टेनिस, दोनों में अपने दमदार प्रदर्शन से एशियन गेम्स में शानदार शुरुआत की है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने मचाया धमाल! 119 गेंदों में ठोक दिए 168 रन

क्रिकेट की दुनिया में वैभव सूर्यवंशी का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले वैभव के बाद अब उनके…

जिंतिमणि कलिता का टीम इंडिया में डेब्यू, हरमनप्रीत कौर ने सौंपी खास कैप

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एक नए चेहरे की एंट्री हुई है। आसाम की युवा क्रिकेटर जिंतिमणि कलिता ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा…