ब्रिक्स MMA में भारत की बड़ी उम्मीद, नागपुर के चार खिलाड़ी उतरेंगे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में

नागपुर : ब्रिक्स अंतरराष्ट्रीय MMA (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम रवाना हो गई है। इस टीम में नागपुर के चार खिलाड़ियों को भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है, जिससे शहर के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। भारतीय दल का नेतृत्व नगरसेवक योगेश पाचपोर कर रहे हैं। भारतीय टीम में अखिल अग्रवाल, मंथन कमाने, आर्यन शर्मा और उज्ज्वल खंडाळे शामिल हैं। वहीं हेडीज MMA के दीपक उडियार भी टीम के साथ मौजूद हैं।
प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले नागपुर महानगरपालिका में भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर महापौर नीता ठाकरे, उपमहापौर हातीबेडे तथा स्थायी समिति की अध्यक्ष शिवानी दाणी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा गर्व से लहराने का विश्वास जताया। इस दौरान योगेश पाचपोर ने कहा कि ब्रिक्स देशों के बीच आयोजित यह प्रतियोगिता केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापार, पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी संबंधों को मजबूत करने का भी एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने बताया कि जल्द ही ब्रिक्स देशों के खिलाड़ी भारत और नागपुर के दौरे पर आएंगे, जिनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इससे नागपुर को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
भारतीय टीम के लिए विभिन्न स्तरों से शुभकामनाएं दी जा रही हैं। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…