बारामती उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, सीएम सुनेत्रा पवार ने किया वोट

बारामती. महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट पर गुरुवार यानी आज उपचुनाव की वोटिंग हो रही है. सूबे की उप-मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने बारामती उपचुनाव के लिए अपना वोट काटेवाड़ी में डाल दिया है. यह पवार परिवार का पैतृक गांव है. बारामती वही सीट है, जो पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत के बाद खाली हो गई थी. मतदान को लेकर सुनेत्रा पवार ने मतदाताओं से अपील की है कि वे उनके दिवंगत पति अजित पवार को श्रद्धांजलि के तौर पर उनका समर्थन करें.यह उपचुनाव 28 जनवरी को एक विमान हादसे में तत्कालीन उप-मुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजित पवार के निधन के कारण ज़रूरी हो गया था. इस उपचुनाव के लिए मतदान होना है, जिसमें सुनेत्रा पवार सहित कुल 23 उम्मीदवार मैदान में हैं.
हालांकि, इस चुनाव में सुनेत्रा पवार की जीत पक्की मानी जा रही है, लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या वह अपने दिवंगत पति की तरह ही रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल कर पाएंगी.

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…