फिर लौटेगा ‘रूह बाबा’! ‘भूल भुलैया 4’ को लेकर बड़ी अपडेट, स्क्रिप्ट पर काम शुरू

कार्तिक आर्यन एक बार फिर निभा सकते हैं ‘रूह बाबा’ का किरदार, 2027 में रिलीज की तैयारी

मुंबई : बॉलीवुड की सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘भूल भुलैया’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इस सीरीज़ के अब तक तीन भाग रिलीज हो चुके हैं और तीनों को दर्शकों का शानदार प्यार मिला है। पहले भाग में अक्षय कुमार की कॉमेडी और अभिनय आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है, जबकि दूसरे और तीसरे भाग में कार्तिक आर्यन ने ‘रूह बाबा’ के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया।

अब खबर है कि ‘भूल भुलैया 4’ की तैयारी शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता भूषण कुमार ने इस फिल्म के लिए एक बार फिर कार्तिक आर्यन को चुना है। माना जा रहा है कि कार्तिक दोबारा ‘रूह बाबा’ के अंदाज़ में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और क्रिएटिव टीम नई कहानी के साथ फ्रेंचाइज़ी को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि निर्माताओं का लक्ष्य इस फिल्म को 2027 तक रिलीज करने का है।

गौरतलब है कि ‘भूल भुलैया’ का पहला भाग साल 2007 में रिलीज हुआ था। इसके बाद 15 साल के अंतराल के बाद 2022 में दूसरा भाग आया और फिर 2024 में तीसरा भाग रिलीज हुआ। तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। खास तौर पर ‘भूल भुलैया 3’ को भी दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ माधुरी दीक्षित और विद्या बालन भी अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं।अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो आने वाले समय में दर्शकों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर ‘रूह बाबा’ की वापसी देखने को मिल सकती है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म ‘राधा अंश’? विराट-अनुष्का की एंट्री की भी चर्चा

प्रेमानंद महाराज को मानने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ‘हनुमान अंश’ फिल्म की सफलता और उसके अगले भाग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब प्रेमानंद…

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर बड़ी अपडेट, भारत से पहले इस देश में होगी रिलीज

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता…