पाकिस्तान में सेना के काफिले पर बड़ा हमला, 25 जवानों के मारे जाने का दावा; वाहन भी उड़ाए

बलूचिस्तान में BLA का हमला, सेना की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं

Pakistan Balochistan Attack : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गुरुवार को पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाए जाने का दावा सामने आया है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए 25 पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का दावा किया है। संगठन के मुताबिक, हमले में सेना के दो वाहन भी नष्ट किए गए हैं। हालांकि, इन दावों की पाकिस्तान सेना की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जियारत क्रॉस के पास काफिले को बनाया निशाना

‘द बलूचिस्तान पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, BLA के प्रवक्ता ने दावा किया कि जियारत क्रॉस इलाके से पाकिस्तानी सेना का काफिला गुजर रहा था। इसी दौरान BLA के लड़ाकों ने काफिले पर हमला कर दिया। संगठन का कहना है कि इस दौरान सेना के वाहनों पर गोलीबारी की गई और दो वाहन नष्ट कर दिए गए, जिनमें एक सैन्य ट्रक भी शामिल था। शुरुआत में BLA ने इस हमले में 18 जवानों के मारे जाने का दावा किया था। बाद में संगठन ने मृतकों की संख्या बढ़ाकर 25 कर दी। हालांकि, इस पूरे दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

हमले का वीडियो भी जारी करने का दावा

हमले के बाद BLA की ओर से करीब 1 मिनट 11 सेकंड का एक कथित वीडियो ट्रेलर वायरल किए जाने की बात सामने आई है। संगठन का दावा है कि वीडियो में जियारत क्रॉस इलाके में हुई कार्रवाई के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मृतकों और कथित तौर पर कब्जे में लिए गए हथियारों को दिखाए जाने का भी दावा किया गया है।

सुराब में भी हमले का दावा

इसी दौरान सुराब के हाजिका इलाके में भी BLA ने एक अन्य सैन्य कार्रवाई का दावा किया है। संगठन के मुताबिक, उसके ‘स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशंस स्क्वाड’ (STOS) ने विस्फोटकों से भरे एक वाहन को रिमोट के जरिए उड़ा दिया। इस हमले में सेना का एक वाहन नष्ट होने और सात जवानों के मारे जाने का दावा किया गया है। बलूचिस्तान में इस तरह की घटनाएं पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगातार चुनौती बनी हुई हैं। हालांकि, सामने आए दावों को लेकर अभी पाकिस्तान सेना की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

नेपाल में महाप्रलय से तबाही, अब सब कुछ दोबारा खड़ा करने में खर्च होंगे हजारों करोड़

नेपाल फ्लड 2026 : 26 अगस्त 2026 को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने कई इलाकों की तस्वीर ही बदल दी। कहीं घर बह गए, कहीं सड़कें और पुल टूट…

…तो 5,000 डॉलर दूंगा ! ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिकी नागरिकों से किया बड़ा वादा

अमेरिका में नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जनता के लिए बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि अगर चुनाव के बाद…