नेपाल का बड़ा फैसला! नए 1 रुपये के सिक्के पर होगा विवादित नक्शा, भारत पहले ही जता चुका है आपत्ति

लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को नेपाल का हिस्सा दिखाया जाएगा; भारत ने दोहराई अपनी पुरानी स्थिति

भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से जारी सीमा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। नेपाल सरकार ने नए 1 रुपये के सिक्के पर उस आधिकारिक नक्शे को छापने का फैसला किया है, जिसमें लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया है। इन तीनों क्षेत्रों पर भारत और नेपाल दोनों अपना-अपना दावा करते हैं।

नेपाल राष्ट्र बैंक के प्रवक्ता गुरु प्रसाद पौडेल ने जानकारी दी कि केंद्रीय बैंक जल्द ही नया 1 रुपये का सिक्का जारी करेगा। हालांकि सिक्के का अंतिम डिजाइन अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुआ है, लेकिन उस पर विवादित नक्शा शामिल होने की संभावना जताई गई है। इस विवाद की शुरुआत मई 2020 में हुई थी, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली की सरकार ने नया आधिकारिक नक्शा जारी कर इन तीनों क्षेत्रों को नेपाल का हिस्सा बताया था। भारत ने उस समय इस कदम पर कड़ा विरोध जताते हुए स्पष्ट किया था कि लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी उत्तराखंड का हिस्सा हैं।

हाल ही में नेपाल सरकार ने नए सिक्के पर नक्शे की जगह एक बौद्ध मठ की तस्वीर लगाने का फैसला किया था। लेकिन विपक्षी दलों और जनता के विरोध के बाद सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया और अब सिक्के पर फिर से विवादित नक्शा ही रखा जाएगा। नेपाल राष्ट्र बैंक के अनुसार, नया सिक्का मौजूदा सिक्के की तुलना में आकार में छोटा, वजन में हल्का और अलग धातु से बनाया जाएगा। हालांकि, इस पर छपने वाले नक्शे को लेकर भारत-नेपाल सीमा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। भारत पहले भी स्पष्ट कर चुका है कि इस संवेदनशील सीमा विवाद का समाधान केवल द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से ही संभव है।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

नेपाल में महाप्रलय से तबाही, अब सब कुछ दोबारा खड़ा करने में खर्च होंगे हजारों करोड़

नेपाल फ्लड 2026 : 26 अगस्त 2026 को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने कई इलाकों की तस्वीर ही बदल दी। कहीं घर बह गए, कहीं सड़कें और पुल टूट…

…तो 5,000 डॉलर दूंगा ! ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिकी नागरिकों से किया बड़ा वादा

अमेरिका में नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जनता के लिए बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि अगर चुनाव के बाद…