नागपुर : डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत पत्रकारों को एक मंच पर लाने और उनके अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से गठित नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (NDPS) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से विजय ठाकूर को संघ का अध्यक्ष, मुकेश हेडाऊ को सचिव तथा प्रकाश रंगारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उन्मेष पवार और निलेश फरकाडे को उपाध्यक्ष, इमरान शेख एवं गिरीश ठाकरे को संयुक्त सचिव तथा दिव्येश द्विवेदी को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रूपा पंडित, क्षितिजा देशमुख, विकी सोमकुवर, नीता सोनवणे, विकास जिवणे, महेश नागपुरे, श्रीकांत कुंभटकर, राजकुमार मोहोड और नागेश तितरमारे को शामिल किया गया है।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया। सदस्यों ने कहा कि डिजिटल पत्रकारिता के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इस क्षेत्र के पत्रकारों के लिए एक मजबूत और सक्रिय मंच की आवश्यकता थी, जिसे नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ पूरा करने का प्रयास करेगा।
बैठक का संचालन सनी शेंडे ने किया, जबकि रणजीत देशमुख ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का भरोसा जताया।


