‘दृश्यम 3’ रिलीज से पहले अजय देवगन को मोहनलाल की ‘इजाजत’ क्यों चाहिए?

अजय ने खुद किया खुलासा, कहा- “मैं उन्हें फिल्म दिखाना चाहता था”

मुंबई : अजय देवगन की चर्चित फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के साथ ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की कहानी एक अहम मोड़ पर पहुंचने वाली है। रिलीज से पहले अजय देवगन ने एक ऐसी बात साझा की है, जिसने फिल्म से जुड़े फैंस का ध्यान खींचा है।

अजय देवगन ने बताया कि उन्होंने मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को फोन किया था। दरअसल, हिंदी की ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के पहले दो हिस्से मोहनलाल की मलयालम फिल्मों पर आधारित रहे हैं। ऐसे में तीसरे पार्ट की कहानी को एक अलग दिशा में ले जाते समय अजय चाहते थे कि मोहनलाल भी इस फिल्म को देखें। अजय ने बताया कि उन्होंने मोहनलाल को फोन इसलिए किया था, क्योंकि वह उन्हें ‘दृश्यम 3’ दिखाना चाहते थे। उनके मुताबिक इस बार कहानी को पूरी तरह अलग मोड़ दिया गया है और फिल्म में कहानी को एक मुकाम तक पहुंचाने की कोशिश की गई है।

अजय ने कहा कि वह चाहते थे कि मोहनलाल फिल्म देखें और उनकी तरफ से इसे लेकर सहमति मिले। हालांकि, फिलहाल मोहनलाल छुट्टी पर हैं। अजय ने यह भी बताया कि दोनों लगातार संपर्क में हैं और मोहनलाल जल्द ही फिल्म देखने वाले हैं। अजय ने ‘दृश्यम’ की कहानी के तीसरे हिस्से को लिखना आसान नहीं बताया। उनका कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट को एक खास पड़ाव पर खत्म करना था। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ी, उन्हें लगा कि अब इसे यहीं खत्म करना सही रहेगा। ‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन के साथ श्रिया सरन, तब्बू, जयदीप अहलावत, इशिता दत्ता और सौरभ शुक्ला अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

‘रामायण’ के ‘मंगल रंग’ गाने पर विवाद, ए.आर. रहमान के संगीत को लेकर भड़के दर्शक

फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की इस फिल्म में भगवान राम और माता सीता की कहानी को…

सैफ अली खान की रियल एस्टेट में भी ‘नवाबी’ चाल! 19 साल बाद बेचा मुंबई का फ्लैट, करोड़ों में हुई डील

मुंबई : बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले सैफ अली खान इन दिनों रियल एस्टेट की दुनिया में भी चर्चा बटोर रहे हैं। फिल्मों के साथ-साथ प्रॉपर्टी…