दिल्ली में दर्दनाक हादसा! बारिश के बीच भरभराकर गिरी नई इमारत, 3 की मौत; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रोहिणी सेक्टर-16 स्थित एक नई निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा।
जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार शाम करीब 4:28 बजे केएनके मार्ग थाना क्षेत्र के जी-4 ब्लॉक में हुआ। तेज धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, NDRF और अन्य राहत एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में टीमों का साथ दिया। मलबे से घायलों को निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में राम (42), राम दुआ (62) और काफे उर्फ नुरुल (24) की मौत हो गई। वहीं सद्दाम उर्फ रवि (32) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बचाव दल लगातार मलबा हटाकर अन्य लोगों की तलाश में जुटा है।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक व्यक्ति के मलबे में जिंदा फंसे होने का पता चला। राहतकर्मियों ने पहले उसे पानी पहुंचाया और फिर ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर ऑक्सीजन उपलब्ध कराई, ताकि उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जब तक पूरी तरह तलाशी पूरी नहीं हो जाती, तब तक अभियान जारी रहेगा। फिलहाल हादसे की असली वजह की जांच की जा रही है। लगातार हो रही बारिश को शुरुआती कारणों में माना जा रहा है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से बताया जा सकेगा कि इमारत किन परिस्थितियों में गिरी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…