एनटीए ने रद्द की नीट यूजी परीक्षा, पेपर लीक मामले की होगी सीबीआई जांच

देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा NEET UG 2026 आखिरकार विवादों के बीच रद्द कर दिया गया है। National Testing Agency यानी NTA ने आधिकारिक तौर पर परीक्षा निरस्त करने का फैसला लिया है। यह फैसला उस बड़े विवाद के बाद सामने आया, जिसमें राजस्थान से कथित पेपर लीक और गेस पेपर माफिया के जरिए असली सवाल बाहर आने के आरोप लगे थे।
दरअसल, परीक्षा खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया और कई कोचिंग ग्रुप्स में यह दावा किया गया कि एक गेस पेपर के करीब 125 सवाल असली NEET पेपर से हूबहू मेल खा रहे हैं। इसके बाद छात्रों और अभिभावकों ने परीक्षा की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाए। मामला तेजी से बढ़ा और राजस्थान समेत कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।
सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों ने शुरुआती जांच में कुछ संदिग्ध कनेक्शन और डिजिटल चैट्स भी सामने आने की बात कही है। इसके बाद शिक्षा मंत्रालय और NTA लगातार बैठकें कर रहे थे। आखिरकार बढ़ते दबाव और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए NTA ने परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला लिया।
इस फैसले के बाद अब देशभर के करीब 24 लाख छात्रों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। छात्र दोबारा परीक्षा की तारीख को लेकर चिंतित हैं। हालांकि NTA ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही नई परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी और इस बार सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत रहेगी।
वहीं विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसियों पर सवाल उठाते हुए इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों ने देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…