इफ्तिखार अहमद की नाव में बैठकर पीएम मोदी ने किया फोटोशूट

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में गुरुवार (23 अप्रैल) को पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ. वोटिंग के बाद पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गंगा किनारे पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कई नाविकों से बात की. इसके अलावा पीएम मोदी ने खुद फोटोग्राफी भी की. पीएम मोदी के दौरे के दौरान किराए पर अपनी नाव देने वाले नाविक का रिएक्शन सामने आया है. पीएम मोदी के हुगली घाट दौरे के दौरान मोहम्मद इफ्तिखार अहमद से किराए पर उसकी नावें ली गई थीं. नावों के मालिक इफ्तिखार अहमद ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि आज सुबह यहां काम करने वाले एक व्यक्ति ने मुझसे 7 नावें मांगीं थी, जब मैंने उनसे पूछा कि क्या ये वीआईपी लोगों के लिए हैं. उन्होंने कहा कि कोई खास बात नहीं है. मोहम्मद इफ्तिखार ने आगे बताया कि थोड़ी देर बाद हमने अपनी नावें यहां खड़ी कर दीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से ठीक 5 मिनट पहले. उन्होंने हमें इसके बारे में बताया. सुबह की सैर के बाद प्रधानमंत्री मोदी घाट पर आए और हमारी नाव में बैठ गए. प्रधानमंत्री ने हमसे कहा कि हम सभी को मिल जुलकर सौहार्दपूर्ण ढंग से एक साथ रहना चाहिए. पीएम मोदी ने नाव की सवारी के दौरान हावड़ा ब्रिज को निहारा. पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर हावड़ा से कोलकाता तक रोड शो में पुल पर खड़े समय को याद किया. उन्होंने लिखा कि कल शाम मैं हावड़ा से कोलकाता तक लंबे रोड शो के दौरान हावड़ा ब्रिज पर था और आज सुबह इसे हुगली नदी से देखा.पीएम मोदी ने मां गंगा के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने गंगा नदी के महत्व पर विचार साझा करते हुए कहा कि यह बंगाल की आत्मा में बहती है. उन्होंने चुनावी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई. प्रधानमंत्री मोदी ने नाव में सफर करते हुए कई तस्वीरें भी एक्स पर शेयर कीं और फोटोग्राफी करने की कोशिश की. इस दौरान उन्होंने विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज की झलकियां भी दिखाईं.

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…