‘आवारापन 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 6 दिनों में 128 करोड़ की कमाई

इमरान हाशमी की फिल्म ने छुआ 100 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई : इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के महज छह दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म ने छठे दिन करीब 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले पांचवें दिन फिल्म ने देशभर में 11,060 शो के जरिए करीब 9.75 करोड़ रुपये कमाए थे। रिलीज के पहले दिन ही ‘आवारापन 2’ ने 22 करोड़ रुपये की कमाई के साथ मजबूत शुरुआत की थी। वहीं वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन करीब 60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 128 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इमरान हाशमी के करियर में यह पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री की है। फिल्म की कमाई को देखते हुए आने वाले दिनों में भी इसके कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।

‘आवारापन 2’ साल 2007 में आई चर्चित फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। इस बार भी इमरान हाशमी शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी, दिशा पाटनी और अनिरुद्ध रावल अहम भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि ‘आवारापन 2’ के साथ सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ भी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में इमरान हाशमी की फिल्म आगे निकलती नजर आ रही है। दर्शकों के बीच फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स ने ‘आवारापन 2’ को रिलीज के पहले ही सप्ताह में चर्चा में ला दिया है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म ‘राधा अंश’? विराट-अनुष्का की एंट्री की भी चर्चा

प्रेमानंद महाराज को मानने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ‘हनुमान अंश’ फिल्म की सफलता और उसके अगले भाग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब प्रेमानंद…

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर बड़ी अपडेट, भारत से पहले इस देश में होगी रिलीज

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता…